“सांसद के कारण मुझे मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा” – किरोड़ी लाल मीणा

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को दौसा में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर तीखा हमला बोला।

दौसा: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा में जलदाय विभाग के एक नए कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मंच से बोलते हुए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की तीखी आलोचना की और अपने मंत्री पद से इस्तीफे के पीछे दौसा से सांसद मुरारीलाल मीणा को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में परीक्षाओं और योजनाओं के संचालन में भारी अनियमितताएं रहीं परीक्षा के पेपर, भर्ती प्रक्रिया और यहां तक कि पानी तक लीक हो गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की व्यक्तिगत ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाना चाहते, लेकिन शासन की कार्यप्रणाली निराशाजनक रही।

सांसद के कारण मंत्री पद गंवाना पड़ा
मीणा ने कहा कि सांसद मुरारीलाल मीणा के कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। “उन्होंने न केवल इस्तीफा दिलवाया, बल्कि मुझे नौ महीने तक सियासी वनवास में भी रखा। उन नौ महीनों में मैं बस इधर-उधर भटकता रहा। आप चाहें तो इसे मेरा अवकाश मान सकते हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब किसान हित की योजनाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

सांसद की सिफारिश पर तबादले
किरोड़ी लाल मीणा ने खुलासा किया कि मुरारीलाल मीणा के कहने पर उन्होंने उनके भांजे की बहू की पोस्टिंग मलारना डूंगर में करवाई थी, जिसे बाद में लालसोट विधायक से कहकर लालसोट स्थानांतरित करा दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जो अधिकारी भेदभाव करते थे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

जाति की राजनीति से दूरी
मीणा ने स्पष्ट किया कि चुनाव के समय उनके और मुरारीलाल मीणा के एक होने की अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन हर नेता अपनी पार्टी के लिए काम करता है। “मैं कभी जातिगत बात नहीं करता, क्योंकि मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से जुड़ा हूं, जहां जाति की कोई चर्चा नहीं होती।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading