भारतीय स्टेट बैंक ने घोषणा की है कि वह वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 18,000 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें से लगभग 13,500 से 14,000 पद क्लर्क स्तर के होंगे, जबकि लगभग 3,000 पद अधिकारी स्तर के होंगे।
शेट्टी ने बताया कि बैंक में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। बैंक अपनी तकनीकी क्षमता को मजबूत करने के लिए इस बार करीब 1,600 सिस्टम अधिकारी भी नियुक्त करेगा। यह अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी भर्ती मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंक तकनीकी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।
संसाधनों की कोई कमी नहीं
स्टेट बैंक अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि तकनीकी बदलाव की प्रक्रिया में बैंक संसाधनों की कोई कमी नहीं आने देगा। हालांकि, उन्होंने निवेश की सटीक राशि नहीं बताई, लेकिन यह जरूर कहा कि बैंक तकनीकी दक्षता को प्राथमिकता दे रहा है। SBI ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का संचालन लाभ कमाया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.89% अधिक है। बैंक की कुल जमा राशि 53 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। इस दौरान सकल एनपीए अनुपात 1.82% और शुद्ध एनपीए 0.47% दर्ज किया गया है।




