भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत आतंकवादियों के 9 अड्डों पर मिसाइल हमले कर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। इनमें से 4 ठिकाने पाकिस्तान की सीमा के भीतर स्थित थे। सेना ने इन हमलों की आधिकारिक तस्वीरें भी जारी की हैं। सेना की महिला अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका और कर्नल सोफिया ने इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीओजेके (पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर) में 5 और पाकिस्तान की सीमा के भीतर 4 आतंकी अड्डों पर हमले किए गए।
पीओजेके (पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर) में हमले:
- सवाईनाला कैंप, मुजफ्फराबाद (पीओजेके) – लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर; LOC से 30 किमी दूर।
- सैयदना बिलाल कैंप (पीओजेके) – जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा; हथियारों और जंगल युद्ध की ट्रेनिंग होती थी।
- गुलपुर, कोटली (पीओजेके) – लश्कर का बेस; राजौरी-पुंछ में सक्रिय आतंकी यहीं से प्रशिक्षित होते थे।
- बरनाला कैंप, भींबर (पीओजेके) – हथियार संचालन और जंगल सर्वाइवल की ट्रेनिंग।
- अब्बास कैंप, कोटली (पीओजेके) – फिदायीन आतंकियों की ट्रेनिंग का केंद्र।
पाकिस्तानी सीमा के भीतर हमले:
- सरजल कैंप, सियालकोट – अंतरराष्ट्रीय सीमा से 6 किमी दूर।
- महमूना जोया कैंप, सियालकोट – हिजबुल का बड़ा केंद्र; पठानकोट हमले की साजिश यहीं रची गई थी।
- मरकज-तैय्यबा, मुरीदके – लश्कर का मुख्यालय; 2008 मुंबई हमले के आतंकी यहीं प्रशिक्षित हुए थे।
- मरकज सुभानअल्लाह, बहावलपुर – जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर; 100 किमी अंदर स्थित।
सेना ने उन 21 अन्य आतंकी ठिकानों की सूची भी जारी की है जहाँ आतंकवादियों को पनाह मिलती है। ये ठिकाने भारत की सुरक्षा के लिए खतरा माने जाते हैं और उनमें से कई पर भविष्य में भी कार्रवाई हो सकती है।



