राजस्थान के इन 28 शहरों में आज होगी मॉक ड्रिल, 54 साल बाद ब्लैकआउट… सायरन बजेंगे, गाइडलाइन जारी

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर आज राजस्थान के 28 शहरों में सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

जयपुर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने 7 मई को देशभर के 244 चिन्हित ‘नागरिक सुरक्षा जिलों’ में मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया है। इनमें राजस्थान के 28 शहर भी शामिल हैं। इसको लेकर राज्य के सभी जिलों को दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) जारी कर दी गई है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा तैयारियों की जांच और उसे मजबूत करना है।
इस ड्रिल को लेकर मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक अहम बैठक होगी, जिसमें ड्रिल की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस योजना की जानकारी सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को दी जाएगी।

इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल:
कोटा, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़), अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल (बीकानेर), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), आबूरोड (सिरोही), नसीराबाद (अजमेर), भिवाड़ी, फुलेरा (जयपुर), नागौर, जालोर, ब्यावर, लालगढ़ (श्रीगंगानगर), सवाई माधोपुर, पाली और भीलवाड़ा।

चिन्हित जगहों पर होगा ब्लैकआउट:
ड्रिल के दौरान सिटी कंट्रोल से एक हूटर बजेगा, जिसके बाद सभी लोगों को अपने घर की सभी लाइटें, मोबाइल टॉर्च, सड़क की लाइटें, हाईमास्ट लाइटें, टोल, एनएचएआई व स्टेट हाईवे की लाइटें, और कार की हेडलाइटें भी बंद करनी होंगी।

कैसे करें बचाव:
ड्रिल के दौरान नागरिकों को यह बताया जाएगा कि संकट की स्थिति में वे एक-दूसरे की कैसे मदद कर सकते हैं। किसी के घायल होने पर उसे प्राथमिक उपचार कैसे दिया जाए, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सभी इलेक्ट्रिक स्रोतों को बंद किया जाएगा ताकि दुश्मन किसी प्रकार से हमारी लोकेशन ट्रेस न कर सके।

इन 10 तरीकों से होगा अभ्यास:

  1. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरनों का संचालन।
  2. विद्यार्थियों को नागरिक सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण।
  3. तत्काल ब्लैकआउट का अभ्यास।
  4. महत्वपूर्ण ढांचों को छिपाने का अभ्यास।
  5. निकासी (इवैक्युएशन) योजना का पूर्वाभ्यास।
  6. वायु सेना के साथ हॉटलाइन और रेडियो संचार लिंक की चेकिंग।
  7. वार्डन और अग्निशमन सहित नागरिक सुरक्षा सेवाओं की सक्रियता की जांच।
  8. नियंत्रण और छाया नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता का परीक्षण।
  9. बंकरों और खाइयों की सफाई।
  10. नागरिक सुरक्षा योजनाओं को अपडेट करना और उनका अभ्यास करना।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading