ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में अलर्ट, 18 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, 200 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

भारत द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी अड्डों पर मिसाइल हमला किए जाने के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया गया। इसके बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर और जम्मू समेत 18 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अकेले इंडिगो ने 165 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की हैं, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट से भी कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुई हैं। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी शिविरों पर मिसाइल हमले कर उन्हें तबाह कर दिया। इसके बाद देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और खासकर उत्तर और पश्चिम भारत के कई एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं।

फ्लाइट संचालन पर व्यापक असर
अब तक कुल मिलाकर 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अकेले इंडिगो एयरलाइन ने श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर की सभी उड़ानें स्थगित कर दी हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मौजूदा हालातों के कारण उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव संभव है, और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें।

एयरलाइंस की प्रतिक्रिया
फ्लाइट रद्द होने के बाद एयरलाइंस की ओर से बयान जारी किए गए हैं। एयर इंडिया ने बताया कि 10 मई सुबह 5:29 बजे तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को टिकट कैंसिल या री-शेड्यूल करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी कई उड़ानों को रद्द करते हुए यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक यात्रा विकल्प देने की घोषणा की है। कतर एयरवेज ने भी पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने की वजह से पाकिस्तान के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में दहशत
6 और 7 मई की रात 1:05 बजे से 1:30 बजे के बीच 25 मिनट चले इस सैन्य अभियान में भारतीय सेना ने 24 मिसाइलों से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर स्थित 9 आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। इन शिविरों में आतंकी भर्ती और प्रशिक्षण का काम होता था। इस हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों के मारे जाने की भी सूचना है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading