भारत ने नमाज खत्म होने से पहले ही दाग दी थी ब्रह्मोस मिसाइल – शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारत ने ऐसा कदम नमाज खत्म होने से पहले ही उठा लिया था, जिससे पाकिस्तान पूरी तरह से चौंक गया।

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पाकिस्तान कभी नहीं भुला सकता। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत और 20 घायल होने के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने के लिए 7 मई की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। इस ऑपरेशन में भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। भारत की इस कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तान ने भी भारत पर जवाबी हमले की कोशिश की, जिसमें उसने कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन भारत की एयर डिफेंस प्रणाली ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर एक और करारा झटका दिया।

पाकिस्तानी एयरबेस पर भारत का प्रहार
अज़रबैजान में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम शरीफ ने बताया कि भारत की एयरस्ट्राइक्स के बाद पाकिस्तान ने भी बड़े हमले की योजना बनाई थी। 10 मई को सुबह 4:30 बजे फज्र की नमाज के बाद पाकिस्तान भारत पर बड़ा हमला करने वाला था, लेकिन भारत ने इससे पहले ही पाकिस्तान के कई एयरबेसों पर ब्रह्मोस मिसाइल से हमला कर उन्हें तबाह कर दिया।

नमाज खत्म होने से पहले भारत की कार्रवाई
शहबाज शरीफ के अनुसार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की योजना थी कि नमाज के बाद भारत से बदला लिया जाएगा, लेकिन भारतीय सेना ने नमाज खत्म होने से पहले ही हमला कर दिया। भारत ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकानों को ब्रह्मोस मिसाइल से निशाना बनाया। यह एयरबेस पाकिस्तान के सेना मुख्यालय के बेहद करीब है, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading