चेन्नई से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। शुक्रवार को मेट्रो रेल के फेज-2 कॉरिडोर के तहत निर्माणाधीन ट्रैक का एक हिस्सा डीएलएफ रामापुरम क्षेत्र के पास गिर गया। हादसे के वक्त ट्रैक का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
चेन्नई मेट्रो रेल प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए पुष्टि की है कि हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हुई है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि बाइक पर कोई अन्य व्यक्ति (पिलियन राइडर) भी मौजूद था या नहीं।
मेट्रो प्रशासन ने मामले की विस्तृत और गहन जांच कराने की बात कही है। वर्तमान में मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि पुलिस और मेट्रो के अधिकारी घटना की तह तक जाने में जुटे हुए हैं। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
चेन्नई मेट्रो हादसा: निर्माणाधीन ट्रैक गिरने से बाइक सवार की मौत






