गुजरात: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर सोमवार को राजकीय शोक

अहमदाबाद: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी के निधन पर राज्य सरकार ने 16 जून, सोमवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस संबंध में रविवार को प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि 12 जून को पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया था। उनके सम्मान में राज्य भर में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।

राष्ट्रीय ध्वज रहेगा आधा झुका, नहीं होंगे मनोरंजन कार्यक्रम
आदेश के अनुसार, राजकीय शोक के दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ
पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी का अंतिम संस्कार 16 जून (सोमवार) को राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सुबह 11 बजे गांधीनगर से लोग उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए रवाना होंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर अहमदाबाद एयरपोर्ट से राजकोट लाया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक शव को राजकोट एयरपोर्ट से उनके पैतृक निवास तक ले जाया जाएगा। शाम 5 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

विमान हादसे में हुआ निधन, डीएनए से हुई पहचान
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बड़ा हादसा हुआ था। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मृत्यु हो गई। मृतकों में विजय रूपाणी भी शामिल थे। हादसे में कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके चलते रूपाणी की पहचान डीएनए जांच के माध्यम से की गई। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि उनके पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया गया है।

नेताओं ने जताया शोक
विजय रूपाणी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद संबित पात्रा सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। जेपी नड्डा ने उन्हें “बीजेपी का सच्चा सिपाही और निष्ठावान जनसेवक” बताया, जबकि राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी मृत्यु को देश के लिए एक अपूरणीय क्षति करार दिया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading