ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घटा दी हैं। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम किए हैं। नई दरें आज, 1 जुलाई 2025 से लागू हो गई हैं।
जुलाई का महीना एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 58 रुपये की कमी की है। यह चौथा महीना है जब सिलेंडर की कीमत घटाई गई है। आज से नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं।
आईओसीएल के मुताबिक, 1 जुलाई से दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 58.5 रुपये सस्ता हुआ है। कोलकाता में 57 रुपये, मुंबई में 58 रुपये और चेन्नई में 57.5 रुपये की कमी हुई है।
चारों महानगरों में सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:
• दिल्ली: ₹1665 प्रति सिलेंडर
• कोलकाता: ₹1769 प्रति सिलेंडर
• मुंबई: ₹1616.50 प्रति सिलेंडर
• चेन्नई: ₹1823.50 प्रति सिलेंडर





