पश्चिम बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष बने राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य

राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। कोलकाता के साइंस सिटी में हुए एक सम्मान समारोह में रविशंकर प्रसाद ने भट्टाचार्य को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। भट्टाचार्य 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की अगुवाई करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद समिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी की सरकार में बंगाल की संस्कृति, बहुलता और विरासत पर खतरा मंडरा रहा है। 2026 का विधानसभा चुनाव उनके अस्तित्व की लड़ाई साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ने भ्रष्ट टीएमसी शासन को जड़ से खत्म करने का संकल्प ले लिया है। भट्टाचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है, बल्कि हिंसा और सांप्रदायिक राजनीति का विरोध करती है। उनकी नियुक्ति पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक रिले दौड़ की तरह है। पहले यह संघर्ष मेरे नेतृत्व में था, अब यह नई जिम्मेदारी भट्टाचार्य संभालेंगे। हम ममता बनर्जी की सरकार को हटाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
समिक भट्टाचार्य का चुनाव पहले से तय माना जा रहा था, क्योंकि उनके खिलाफ किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। बुधवार को उन्होंने साल्ट लेक स्थित भाजपा राज्य कार्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ नामांकन पत्र भरा था। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन जमा हुआ।
गौरतलब है कि 2026 के विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं। ऐसे में भाजपा संगठन में बदलाव कर अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है, और भट्टाचार्य की ताजपोशी इसी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading