सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं की जानकारी चुनाव आयोग से मांगी

बिहार में चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत चुनाव आयोग ने 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए हैं। इस पर कई राजनीतिक दलों और संगठनों ने आपत्ति जताई थी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह हटाए गए इन सभी वोटरों की पूरी जानकारी 9 अगस्त तक अदालत में पेश करे। इसके साथ ही यह जानकारी याचिकाकर्ता एनजीओ ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर)’ और राजनीतिक दलों को भी सौंपी जाए। चुनाव आयोग ने 24 जून से बिहार में एसआईआर शुरू किया था और 1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई, जिसमें 7.24 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। लेकिन इस सूची से 65 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटा दिए गए। आयोग का कहना है कि इनमें से कई लोग या तो अब जीवित नहीं हैं, किसी और जगह स्थायी रूप से चले गए हैं या फिर उनके नाम दो जगह दर्ज थे।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत, उज्जल भुयान और एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने आयोग से कहा कि हटाए गए हर मतदाता की जानकारी दी जाए और यह भी बताया जाए कि किन आधारों पर उनका नाम हटाया गया। एडीआर की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि राजनीतिक दलों को सूची तो दी गई है, लेकिन उसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कौन मृत है, कौन स्थानांतरित हुआ है या किसका नाम गलत तरीके से हटाया गया। एडीआर ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि जिन 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उनकी पूरी सूची सार्वजनिक की जाए और हर नाम के साथ हटाने का कारण भी बताया जाए, चाहे वह मृत्यु हो, स्थानांतरण हो या अन्य कोई कारण।
चुनाव आयोग ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया कि वोटर लिस्ट की शुद्धता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि केवल योग्य मतदाता ही सूची में शामिल रहें। आयोग के अनुसार, 22.34 लाख नाम मृत्यु के कारण, 36.28 लाख नाम स्थायी स्थानांतरण के कारण और 7.01 लाख नाम दोहराव के कारण हटाए गए हैं।
इससे पहले 29 जुलाई को कोर्ट ने कहा था कि अगर इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं, तो अदालत हस्तक्षेप करेगी। कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया था कि आधार और वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों को नाम जोड़ने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जाए, न कि नाम हटाने के लिए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading