चुनाव आयोग ने बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम ऑनलाइन अपलोड किये

सांसदों द्वारा दायर की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पीठ आज से फिर करेगी इस मामले पर सुनवाई

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया कि बिहार के लगभग 65 लाख मतदाताओं के नाम और विवरण, जो 1 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं थे, राज्य के सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि सूची से नाम हटाए जाने के कारणों में मृत्यु, स्थायी निवास का परिवर्तन और डुप्लीकेट प्रविष्टियाँ शामिल हैं। इसके साथ ही आयोग ने कहा कि मतदाता सूचियों की भौतिक प्रतियां पंचायत भवनों, प्रखंड विकास कार्यालयों और पंचायत कार्यालयों में प्रदर्शित की गई हैं, ताकि लोग आसानी से उन्हें देख सकें और आवश्यक पूछताछ कर सकें। इसके अलावा, सूचियों की ऑनलाइन उपलब्धता के बारे में प्रमुख समाचार पत्रों, टीवी-रेडियो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन भी जारी किए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दाखिल हुआ हलफनामा
चुनाव आयोग ने यह हलफनामा 14 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दाखिल किया है। कोर्ट ने आयोग से कहा था कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मसौदा सूची से बाहर रखे गए 65 लाख से अधिक मतदाताओं का बूथ-वार विवरण प्रकाशित किया जाए।

मतदाता कर सकते हैं दावा, आधार कार्ड की प्रति देनी होगी
आयोग ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि जिन मतदाताओं का नाम मसौदा सूची में नहीं है, वे अपने दावे दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड की प्रति सहित दस्तावेज प्रस्तुत करने का विकल्प दिया गया है। आयोग ने यह भी बताया कि लगभग 65 लाख नाम, जो जनवरी 2025 में संक्षिप्त संशोधन के बाद की मतदाता सूची में थे, मसौदा सूची से हटा दिए गए हैं।

नागरिकता प्रमाण की अनिवार्यता पर उठे सवाल
इन याचिकाओं में चुनाव आयोग के 24 जून के उस निर्देश को रद्द करने की मांग की गई है, जिसके तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं से मतदाता सूची में बने रहने के लिए नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया था। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि आधार और राशन कार्ड जैसे सामान्य दस्तावेजों को मान्यता न देना गरीब और हाशिए पर रहने वाले खासकर ग्रामीण बिहार के मतदाताओं के लिए नुकसानदायक साबित होगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading