उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित; सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति

एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की है। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को केवल 300 वोट प्राप्त हुए। नतीजों की घोषणा राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने की। भाजपा का कहना है कि इस चुनाव में बड़ी मात्रा में क्रॉस वोटिंग हुई।
राधाकृष्णन की जीत के साथ ही वह अब देश के नए उपराष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। चुनाव में उनका सीधा मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी से था। मतदान के दिन संसद भवन परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में गहमागहमी देखने को मिली। राजग (एनडीए) के सांसदों को पहले ही मतदान की प्रक्रिया और तरीके समझाने के लिए विशेष बैठक भी आयोजित की गई थी।

भारत के अब तक बने उपराष्ट्रपतियों की सूची

नाम कार्यकाल

  1. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 मई 1952 – 12 मई 1962
  2. डॉ. जाकिर हुसैन 13 मई 1962 – 12 मई 1967
  3. वी.वी. गिरि 13 मई 1967 – 3 मई 1969
  4. गोपाल स्वरूप पाठक 31 अगस्त 1969 – 30 अगस्त 1974
  5. बी.डी. जत्ती 31 अगस्त 1974 – 30 अगस्त 1979
  6. एम. हिदायतुल्ला 31 अगस्त 1979 – 30 अगस्त 1984
  7. आर. वेंकटरमन 31 अगस्त 1984 – 24 जुलाई 1987
  8. शंकर दयाल शर्मा 3 सितम्बर 1987 – 24 जुलाई 1992
  9. के.आर. नारायणन 21 अगस्त 1992 – 24 जुलाई 1997
  10. कृष्णकांत 21 अगस्त 1997 – 27 जुलाई 2002
  11. भैरों सिंह शेखावत 19 अगस्त 2002 – 21 जुलाई 2007
  12. मो. हामिद अंसारी 11 अगस्त 2007 – 10 अगस्त 2017
  13. एम. वेंकैया नायडु 11 अगस्त 2017 – 10 अगस्त 2022
  14. जगदीप धनखड़ 11 अगस्त 2022 – 21 जुलाई 2025
  15. सी.पी. राधाकृष्णन निर्वाचित

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading