जयपुर। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) गवई समेत सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों के शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर पहली बार एक साथ रणथम्भौर आने की संभावना है। सभी न्यायाधीश अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे। हालाँकि इसे निजी यात्रा बताया जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान न्यायपालिका से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श की संभावना है। शीर्ष न्यायाधीशों के एक साथ राजस्थान आने का यह पहला अवसर है। यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम प्रशासन को अभी नहीं मिला है, लेकिन तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले जनवरी में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सुप्रीम कोर्ट के 25 न्यायाधीश भ्रमण के लिए गए थे। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सहित कुल 34 न्यायाधीश हैं और सभी के रणथम्भौर आने की जानकारी सामने आई है।
राजस्थान: सीजेआई समेत सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों के रणथम्भौर आने की संभावना






