हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: पहली बार साधु-संन्यासियों के साथ होंगे तीन शाही स्नान, अखाड़ा परिषद ने तिथियां तय कीं

साल 2027 में हरिद्वार में होने वाला अर्धकुंभ मेला कई दृष्टियों से ऐतिहासिक साबित होगा। इस बार पहली बार अर्धकुंभ में भी कुंभ की तरह साधु-संन्यासी, वैरागी और उदासीन अखाड़ों के तीन शाही अमृत स्नान आयोजित किए जाएंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सरकार के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए अमृत स्नानों की तिथियां घोषित कर दी हैं।
अखाड़ा परिषद ने परंपरा में बदलाव करते हुए तीन शाही स्नान कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहला शाही स्नान 6 मार्च को महाशिवरात्रि पर होगा। दूसरा स्नान 8 मार्च को सोमवती अमावस्या पर और तीसरा व अंतिम शाही स्नान 14 अप्रैल को वैशाखी यानी मेष संक्रांति के दिन होगा। मेष संक्रांति को कुंभ पर्व का मुख्य अमृत स्नान दिवस भी माना जाता है। वहीं, 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर एक प्रमुख स्नान तो होगा, लेकिन उसे अमृत स्नान नहीं माना जाएगा।
प्रशासनिक दृष्टि से सरकार इन तिथियों की आधिकारिक घोषणा जल्द करेगी ताकि तैयारियों को उसी अनुसार अंतिम रूप दिया जा सके। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि अमृत स्नान ही हरिद्वार कुंभ और अब अर्धकुंभ की आत्मा हैं।
गौरतलब है कि अर्धकुंभ केवल प्रयागराज और हरिद्वार में ही आयोजित होता है। प्रयागराज में इसकी भव्यता कुंभ और पूर्णकुंभ जैसी होती है, लेकिन अब तक हरिद्वार अर्धकुंभ केवल श्रद्धालु स्नानों तक सीमित रहा है। इसका कारण यह था कि हरिद्वार अर्धकुंभ के वर्ष में ही नासिक त्र्यंबकेश्वर या उज्जैन में सिंहस्थ पर्व भी पड़ता है, जहां संन्यासी अखाड़े जाते रहे हैं।
मगर 2027 में सिंहस्थ नासिक में जुलाई-अगस्त में होगा, जबकि हरिद्वार अर्धकुंभ मार्च-अप्रैल में आयोजित होगा। ऐसे में साधु-संन्यासी अखाड़ों की भागीदारी आसान होगी और हरिद्वार पहली बार एक नई परंपरा का साक्षी बनेगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading