जीएसटी में बदलाव से मध्यम वर्ग में ख़ुशी की लहर; जरूरत की तमाम चीजें सस्ती

जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो गई हैं और बीमा पर टैक्स खत्म होने से इसे खरीदना भी आसान हो गया है। खासतौर पर मिडिल क्लास परिवार इससे अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। 2017 में लागू जीएसटी में 12%-28% के स्लैब थे, जिन्हें अब खत्म कर 5% और 18% के दो स्लैब में बदल दिया गया है। इसका असर 99% रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर पड़ा है।

सालाना लाखों की बचत:
घर की रोजमर्रा की चीजें जैसे घी, तेल, दूध, टीवी, फ्रिज अब सस्ती हो गई हैं। कार और बाइक पर भी टैक्स कम होने से खरीदारी किफायती हुई है। 22 सितंबर से लागू यह बदलाव मिडिल क्लास और गरीबों के लिए सालाना लाखों रुपये तक की बचत संभव बनाएगा।

कार खरीदना आसान:
छोटी कारों (1,200 सीसी पेट्रोल या 1,500 सीसी डीजल तक) पर अब 18% जीएसटी लगेगा, पहले 28% था। मारुति ऑल्टो के 10 जैसी कार पर कीमत में ₹1,07,600 तक की कटौती हुई है। रोड टैक्स और बीमा प्रीमियम में भी 6,000-7,000 रुपये तक की बचत संभव है।

बीमा टैक्स-फ्री:
लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर अब जीएसटी शून्य है। 20,000 रुपये सालाना हेल्थ इंश्योरेंस पर 3,600 रुपये की बचत और 10,000 रुपये टर्म पॉलिसी पर 1,800 रुपये की बचत होगी। कुल मिलाकर बीमा पर 5,400 रुपये तक की सालाना बचत संभव है।

घरेलू खर्च पर बचत:
दूध, पनीर, घी, साबुन, शैंपू, बिस्कुट जैसी रोजमर्रा की चीजें अब जीएसटी फ्री या 5% स्लैब में हैं। मिडिल क्लास परिवार हर महीने 200-300 रुपये बचा सकता है, यानी सालाना 2,400-3,600 रुपये तक।

एसी, टीवी और फ्रिज पर बचत:
28% से घटाकर 18% किए जाने के बाद रेफ्रिजरेटर, एसी और बड़े टीवी पर भी बचत होगी। उदाहरण के लिए 30,000 रुपये कीमत के रेफ्रिजरेटर पर 2,400 रुपये की बचत संभव है। कुल मिलाकर मिडिल क्लास ऐसे इलेक्ट्रॉनिक्स पर 2,000-10,000 रुपये तक बचा सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading