पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक भीषण धमाका हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विस्फोट के बाद शहर के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर हाज़िर रहने के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका क्वेटा की जरगून रोड के पास हुआ। घायलों को सिविल अस्पताल सहित विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यस्त सड़क पर अचानक तेज धमाका हुआ और वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। सूत्रों का कहना है कि यह एक आत्मघाती हमला था। उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर को भी क्वेटा में एक राजनीतिक रैली के दौरान बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।
पाकिस्तान: क्वेटा में भीषण धमाका, 6 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल





