मंगलवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर हुई बारिश का असर उड़ान सेवाओं पर साफ तौर पर दिखाई दिया। लगभग 70% आगमन और 80% प्रस्थान उड़ानें देरी से संचालित हुईं। आगमन उड़ानों में औसतन 30 मिनट और प्रस्थान उड़ानों में करीब 40 मिनट की देरी दर्ज की गई। खराब मौसम के चलते काठमांडू, पटना, रांची, मुंबई, गुवाहाटी, हैदराबाद, श्रीनगर, जोधपुर, गोवा, सिलिगुड़ी, दुबई और बेंगलुरु से आने वाली कुल 14 उड़ानों को लखनऊ, चंडीगढ़ और जयपुर हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा। ये उड़ानें दोपहर 3:45 बजे से शाम 5 बजे के बीच डायवर्ट की गईं। बाद में मौसम सुधरने पर सभी उड़ानें नई दिल्ली पहुंचीं।
- 70% आगमन उड़ानें विलंबित।
- 80% प्रस्थान उड़ानें विलंबित।
- कुल 14 उड़ानें डायवर्ट की गईं।






