शरीर का वजन कम करने से दूर रहेंगी लिवर की बीमारियां

पहले के समय में लोग शरीर में मोटापा बढ़ने को स्वास्थ्य और ताकत की निशानी मानते थे, लेकिन असलियत में मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। खासकर आज के दौर में बहुत से लोग मोटापे से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें फैटी लिवर, लिवर की अन्य बीमारियाँ, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।
अमेरिका की एक हेल्थ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में हुई रिसर्च से यह साबित हुआ है कि केवल वजन कम करने से ही प्री-सिरोसिस जैसी स्थिति को उलटा जा सकता है। प्री-सिरोसिस वह स्थिति है जो आगे चलकर लिवर डैमेज, लिवर कैंसर और मृत्यु के जोखिम को बढ़ा सकती है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि साल 2021 में किए गए अध्ययनों के रिव्यू में यह पाया गया कि जिन लोगों ने अपने शुरुआती वजन का लगभग 10% घटाया, उनमें से 85% से 90% लोगों का वजन एक साल के भीतर सामान्य हो गया। वजन घटाने के कई तरीके हैं, लेकिन सबसे स्वस्थ और प्रभावी तरीका है अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना। वजन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी ही आपकी आधी से अधिक समस्या हल कर देती है। इसके अलावा यह भी महत्वपूर्ण है कि आप कितनी बार, कितनी मात्रा में और किस समय भोजन करते हैं। रोज़ाना की शारीरिक गतिविधि यानी दिनभर में सक्रिय रहना भी वजन को प्रभावित करता है। यदि आप हेल्दी डाइट के साथ नियमित रूप से वॉक, जॉगिंग, साइकिलिंग, तैराकी या योग जैसी एक्सरसाइज करते हैं, तो आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।
संक्षेप में, अगर आप फैटी लिवर जैसी बीमारी के खतरे से बचना चाहते हैं या इससे जूझ रहे हैं, तो तुरंत अपना वजन नियंत्रित करने पर ध्यान दें। इससे फैटी लिवर की बीमारी को उलटा किया जा सकता है। लिवर हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, यह खून को साफ करता है, टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, पाचन में मदद करता है और संक्रमण से लड़ने में भी शरीर की सहायता करता है। इसलिए हमेशा अपने लिवर की सेहत का ख्याल रखना आवश्यक है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading