हमास ने दो साल बाद नेपाली हिंदू बिपिन जोशी का शव इस्राइल को सौंपा

• इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम लागू

• बंदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया शुरू

• हमास ने 20 जीवित बंदियों को रिहा किया

हमास ने अपहृत हिंदू छात्र बिपिन जोशी का शव दो साल बाद इस्राइल को लौटा दिया है। बिपिन जोशी अपनी वीरता के लिए जाने जाते थे, उन्होंने हमले के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर अपने चार साथियों की जान बचाई थी। इस्राइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम के बाद अब बंदियों की अदला-बदली का सिलसिला शुरू हो गया है। हमास ने 20 जीवित बंदियों को रिहा किया। इसके साथ ही हमास की सशस्त्र शाखा ‘अल-कसम ब्रिगेड्स’ ने 4 मृत इस्राइली बंधकों के नाम सार्वजनिक कर उनके शव भी लौटाए। इन्हीं में नेपाली हिंदू छात्र बिपिन जोशी का शव भी शामिल है, जिनकी मौत की पुष्टि कर दी गई है।

बिपिन जोशी ने दिखाई थी अद्भुत बहादुरी
हमास ने बिपिन जोशी का शव 7 अक्टूबर 2023 के हमले के दो साल से अधिक समय बाद सौंपा है। बिपिन उस समय 22 वर्ष के थे और नेपाल से कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गाजा सीमा के पास स्थित किबुत्ज़ अलुमिम में पढ़ाई के लिए आए थे। वह हमले में जीवित बचे एकमात्र गैर-इस्राइली और हिंदू बंधक माने जाते थे। सोमवार देर रात हमास ने उनका शव इस्राइली अधिकारियों को सौंप दिया। बिपिन सितंबर 2023 में 16 अन्य नेपाली छात्रों के साथ इस्राइल पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें इस्राइली कृषि पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा था। 7 अक्टूबर की सुबह जब हमास के आतंकियों ने अचानक हमला किया, तो छात्र एक बम शेल्टर में छिप गए। ‘टाइम्स ऑफ इस्राइल’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब आतंकी वहां ग्रेनेड फेंकने लगे, तो बिपिन ने एक जिंदा ग्रेनेड उठाकर बाहर फेंक दिया, जिससे कई साथियों की जान बच गई। हमले में घायल होने के बाद उन्हें हमास के बंदूकधारियों ने पकड़ लिया और गाजा ले गए। बाद में जारी इस्राइली वीडियो फुटेज में उन्हें गाजा के शिफा अस्पताल में घसीटते हुए देखा गया, यही उनका आखिरी जीवित दृश्य था।

इस्राइल में ही अंतिम संस्कार की संभावना
इस्राइल में नेपाल के राजदूत धन प्रसाद पंडित ने ‘रिपब्लिका’ को बताया कि बिपिन जोशी का शव इस्राइली अधिकारियों को सौंप दिया गया है और उसे तेल अवीव ले जाया जा रहा है। इस्राइली सेना के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने भी पुष्टि की कि हमास ने बिपिन जोशी सहित चार बंधकों के शव लौटा दिए हैं। अवशेषों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा और नेपाली दूतावास के सहयोग से उनका अंतिम संस्कार इस्राइल में ही किए जाने की उम्मीद है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading