लखनऊ में दबंगों ने दलित मॉ-बेटी को मारपीट कर अर्धनग्न घुमाया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंदिर की सम्पति पर कब्जा करने की नियत से कुछ दबंगों ने मंदिर की देखभाल करने वाले दलित परिवार पर जानलेवा हमला करके उनका सामना घर से बाहर फेंक दिया।दबंगों ने मंदिर परिसर में रहकर उसकी देखभाल करने वाली बीना कश्यप (पत्नी विमलेश कश्यप),उनकी 21 साल की बेटी को बुरी तरह से सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर न केवल मारपीट बल्कि उसके कपड़े भी फाड़कर अर्धनग्न कर दिया।
यह घटना आज सुबह की है। वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पांडेयगंज चौकी के कुण्डरी रकाबगंज क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास के ही एक मंदिर परिसर में दशकों से से रहकर मंदिर की सेवादारी करने वाले परिवार के साथ घटी। मंदिर के करीब तीन सौ स्क्वायर फिट के मकान में रहकर मंदिर की सेवा करते हुए अपना जीवन यापन बिना कश्यप अपने बेटे और बेटी के साथ यहां रहते थे। सुबह यह परिवार प्रतिदिन की भांति दिनचर्या में व्यस्थ था,तभी पड़ोस में रहने वाले वीरेन्द्र द्विवेदी, पन्ना, विनीत, सुमित,सुशांत, सुमित द्विवेदी के साथ कुछ महिलाएं भी बीना के घर पहुंच कर मकान खाली करने की धमकी देने लगी।थोड़ी देर बाद ही दंबग बीना के घर का सामना फेंकने लगे,इसका पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो यह दबंग मारपीट पर उतारू हो गये और बिना तथा उसकी बेटी को सड़क पर घुमा-घुमा कर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। मॉ-बेटी बुरी तरह से लहुलूहान हो गईं। मोहल्ले के कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो दबंग उनसे भी भिड़ गये। इसी बीच किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में मौजूद थे।
संजय सक्सेना
वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading