
अभिनेता शाहरुख खान आज, 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। किंग खान के जन्मदिन को लेकर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्म जगत के तमाम सितारों ने भी शाहरुख को बधाइयाँ और दुआएं दी हैं।
शाहरुख खान का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होता। कई दिन पहले से ही जश्न की शुरुआत हो जाती है। मायानगरी मुंबई में उनके चाहने वालों की भीड़ जुटने लगती है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि शाहरुख के 60वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के सितारों से लेकर बिजनेस, खेल और राजनीति जगत की हस्तियाँ भी उन्हें बधाइयाँ दे रही हैं। आइए जानते हैं किसने किस अंदाज़ में बादशाह को शुभकामनाएँ दीं।
काजोल की प्यारी सलाह
काजोल ने लिखा, “60वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ! आज के दिन सलाह है, मोमबत्तियाँ मत गिनना। फिर से 29 साल के होने की शुभकामनाएँ। आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारा प्यार और दुआएँ।”
अक्षय कुमार का मज़ेदार अंदाज़
अक्षय कुमार ने एक्स पर शाहरुख की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “शाहरुख, तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। तू कहीं से भी 60 का नहीं लगता, चेहरे से 40 और अक्ल से 120! हैप्पी बर्थडे दोस्त, खुश रहो।”
फराह खान की दुआ
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने शाहरुख के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “अगले 100 साल तक राज करो।”
करण जौहर की भावनात्मक पोस्ट
फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भाई, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ। हर अच्छे-बुरे वक्त में साथ रहने और मेरे परिवार का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो, यह दशक भी हर दशक की तरह आपका ही होगा।”
यशराज फिल्म्स की शुभकामनाएँ
यशराज फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी गई।
गुलशन ग्रोवर का स्नेह
गुलशन ग्रोवर ने शाहरुख के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “शाहरुख खान भाई, आपको और मेरे बेटे संजय की ओर से जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आप खास हैं, भगवान का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे।”
आदित्य पंचोली की शुभकामना
अभिनेता आदित्य पंचोली ने लिखा, “आपका जन्मदिन खुशियों और प्यार से भरा रहे। आपकी दयालुता और मुस्कान हम सबके लिए प्रेरणा है।”
शशि थरूर की चुटीली बधाई
शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, “बॉलीवुड के असली बादशाह, शाहरुख खान को 60वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। लेकिन मानना पड़ेगा, ‘60’ का आंकड़ा बहुत अजीब लगता है! फैक्ट-चेकर्स और डिटेक्टिव्स की टीम ने जांच की और निष्कर्ष निकाला कि शाहरुख वाकई 60 के हैं, इस दावे के कोई विजुअल सबूत नहीं हैं। शायद शाहरुख ‘बेंजामिन बटन’ के असली जीवन वाले वर्जन हैं, जो उलटी उम्र में जा रहे हैं!” थरूर ने मज़ाकिया लहजे में लिखा, “उनकी एनर्जी पहले से ज्यादा है, हेयरस्टाइल और जवान हो गया है, और चेहरे पर झुर्रियाँ नाम की चीज़ नहीं। मुझे लगता है 70 की उम्र में वो टीनएज रोल के लिए ऑडिशन देंगे!”
गौतम गंभीर और अन्य सितारों की शुभकामनाएँ
क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।






