रिलायंस ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई; 3084 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाली हिल वाला बंगला सहित ग्रुप की 3084 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की हैं। यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) द्वारा कथित रूप से सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। ईडी ने बताया कि कुर्क की गई 40 से अधिक संपत्तियां मुंबई के बांद्रा स्थित आवास, दिल्ली के रंजीत सिंह मार्ग पर स्थित रिलायंस सेंटर, तथा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई (कांचीपुरम सहित) और पूर्वी गोदावरी जैसे शहरों में फैली हुई हैं। इनमें ऑफिस परिसर, आवासीय इकाइयाँ और भूमि के टुकड़े शामिल हैं।

31 अक्टूबर को जारी हुआ कुर्की आदेश
अधिकारियों के अनुसार, 31 अक्टूबर को कुर्की के आदेश जारी किए गए थे। ईडी ने कहा कि वह अपराध से अर्जित धन का पता लगाने और उससे जुड़ी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया आगे भी जारी रखेगी। एजेंसी के प्रवक्ता के मुताबिक, “ईडी की इस कार्रवाई से अंततः जनता के धन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।”

यस बैंक निवेश से जुड़ा मामला
जांच में सामने आया कि 2017 से 2019 के बीच यस बैंक ने आरएचएफएल के उपकरणों में 2,965 करोड़ रुपये और आरसीएफएल के उपकरणों में 2,045 करोड़ रुपये का निवेश किया था। दिसंबर 2019 तक ये निवेश गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में बदल गए। उस समय आरएचएफएल पर 1,353.50 करोड़ रुपये और आरसीएफएल पर 1,984 करोड़ रुपये की देनदारी बकाया थी। ईडी की जांच में यह भी पाया गया कि सेबी के नियमों के अनुसार, रिलायंस निप्पॉन म्यूचुअल फंड को अनिल अंबानी समूह की वित्तीय कंपनियों में सीधा निवेश करने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद, आम जनता का निवेश अप्रत्यक्ष रूप से यस बैंक के जरिये इन कंपनियों तक पहुंचाया गया, जो सेबी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन था। एजेंसी ने अपनी जांच को रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) और उससे जुड़ी संस्थाओं तक विस्तारित किया है। जांच में 13,600 करोड़ रुपये से अधिक की व्यवस्थित ऋण धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। इसमें से 12,600 करोड़ रुपये कथित रूप से संबंधित पक्षों को डायवर्ट किए गए, जबकि 1,800 करोड़ रुपये सावधि जमा और म्यूचुअल फंड के जरिये समूह की अन्य कंपनियों तक पुनर्निर्देशित किए गए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading