नीट-यूजी 2025 का रिजल्ट आज; एमबीबीएस की 1.18 लाख सीटों पर मिलेगा दाखिला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज नीट यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। यह परीक्षा देश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए होती है।
एनटीए के अनुसार, नीट यूजी का रिजल्ट 14 जून को घोषित होना तय था। कुछ छात्रों ने परीक्षा केंद्रों पर बिजली न होने और अतिरिक्त समय न मिलने को लेकर अदालतों में याचिकाएं दायर की थीं। कोर्ट ने कुछ छात्रों का रिजल्ट रोकने और बाकी का जारी करने की अनुमति दी है। ऐसे में रिजल्ट तय तारीख पर ही आने की संभावना है।

भारत में एमबीबीएस की कुल सीटें
देशभर में एमबीबीएस कोर्स के लिए कुल 1,18,190 सीटें हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में इनमें से 1,15,250 सीटों पर दाखिला हुआ, जो कुल का लगभग 97.5% है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट यूजी के जरिए 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत एमबीबीएस और बीडीएस सीटों की काउंसलिंग करती है।

नीट यूजी 2025 का रिजल्ट ऐसे करें चेक:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. लिंक एक्टिव होने पर क्लिक करें “NEET UG 2025 Result”
  3. अपना एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।
    रिजल्ट चेक करने के लिए वैकल्पिक वेबसाइट्स:
    रिजल्ट के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण स्लो या डाउन होने की संभावना है। ऐसे में छात्र निम्नलिखित वैकल्पिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं:
    • neet.nta.nic.in
    • nta.ac.in
    • examinationservices.nic.in

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लॉगिन करते समय अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि का सही तरीके से उपयोग करें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading