भारत जल्दी ही बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था -वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार ने लगभग 2.5 करोड़ लोगों को घोर गरीबी की स्थिति से बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि भारत अब तेजी से विकास कर रहा है और बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि भारत आज अपनी मजबूत आर्थिक नीतियों और आत्मनिर्भरता के बल पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “भारत की जो बात हमें सबसे अलग बनाती है, वह यह है कि 2014 में देश दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और अब हम पांचवीं और चौथी पायदान पार करते हुए जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर हैं।”
सीतारमण ने यह भी बताया कि सरकार ने 2.5 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से मुक्त किया है। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बैलेंस शीट में पिछले 7-8 वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, और अब दोहरी बैलेंस शीट की समस्या काफी हद तक समाप्त हो चुकी है। राजकोषीय घाटे के मुद्दे पर वित्त मंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार चालू वित्त वर्ष में 4.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी। केंद्र सरकार का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 तक राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 प्रतिशत या लगभग 15.69 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर रहेगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading