एमपी: आईएएस संतोष वर्मा का ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर विवाद खड़ा हो गया है। अजाक्स प्रांतीय अधिवेशन के दौरान नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष और आईएएस अफसर संतोष वर्मा ने कहा कि जब तक कोई ब्राह्मण अपने बेटी का विवाह उनके बेटे से नहीं करता या उससे संबंध नहीं बनाता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। इस बयान के सामने आते ही विरोध तेज हो गया।

बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया
मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने इस टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक और सवर्ण समाज का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह पूरी तरह निजी विषय है, जिसे लेकर कोई भी व्यक्ति स्वतंत्र है। बेटी कोई वस्तु नहीं है जिसे ‘दान’ किया जाए। कानूनी तौर पर भी माता-पिता अपनी संतान की शादी किससे होगी, इसका निर्णय नहीं ले सकते। नायक ने कहा कि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा सवर्ण समाज की बेटियों पर ऐसा कहना निंदनीय है। उनका सवाल था कि शादी जैसे निजी निर्णय का आरक्षण से क्या लेना-देना? उन्होंने यह भी कहा कि समाज काफी बदल चुका है और अब बड़ी संख्या में अंतरजातीय विवाह हो रहे हैं। आरक्षित एवं अनारक्षित दोनों वर्गों के लोग एक-दूसरे से विवाह कर रहे हैं। उन्होंने कई उदाहरण भी दिए, जैसे डॉ. भीमराव अंबेडकर व सविता अंबेडकर, तथा रामविलास पासवान व रीना शर्मा की शादी। नायक का कहना है कि ऐसे बयान केवल भ्रम फैलाने और ध्यान भटकाने का प्रयास हैं।

आईएएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सुधीर नायक ने कहा कि अजाक्स संगठन के पूर्व प्रांताध्यक्षों ने भी आरक्षण पर अपनी बात रखी, पर किसी ने सवर्ण समाज की बहन-बेटियों को लेकर ऐसी टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में सेवा-संबंधी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि निजी जीवन जैसे विषयों पर। उन्होंने सरकार से आईएएस अफसर के खिलाफ आचरण नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की।

समाजसेवी ने दिया इनाम का ऐलान
आईएएस वर्मा के बयान के बाद मामला और गरमाते हुए सतना जिले के समाजसेवी शंभूचरण द्विवेदी ने सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से घोषणा की कि जो भी व्यक्ति आईएएस अफसर के मुंह पर जूता मारेगा, उसे एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि वे ऐसे व्यक्ति की पूरी लड़ाई भी लड़ेंगे।

मुंह काला करने पर 51 हजार का इनाम
राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि ऐसे बयान समाज को बांटने का काम करते हैं और मुख्यमंत्री को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति आईएएस वर्मा का मुंह काला करेगा, उसे 51 हजार रुपये इनाम में दिए जाएंगे।

अधिकारियों ने कड़ी निंदा की
मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने एक बार फिर दोहराया कि यह बयान सवर्ण समुदाय का अपमान है और शादी जैसे निजी निर्णय को आरक्षण से जोड़ना अनुचित है। समाज में पहले ही बड़ी संख्या में अंतर्जातीय विवाह हो रहे हैं, इसलिए ऐसे बयान अस्वीकार्य हैं और इन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading