यूपी: एसआईआर के तीन करोड़ गणना फॉर्म जमा नहीं; बढ़ सकती है समय सीमा

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत लगभग पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म अभी जमा नहीं हो पाए हैं। इस स्थिति को गंभीर रखते हुए चुनाव आयोग एक बार फिर एसआईआर की समय-सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है, ताकि सभी फॉर्म जमा किए जा सकें।

लखनऊ: प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के लिए एक और सप्ताह बढ़ाए जाने की पूरी संभावना है। बीएलओ की रिपोर्ट के अनुसार करीब 17.7% (लगभग पौने तीन करोड़) मतदाताओं के गणना फॉर्म अब तक इकट्ठा नहीं हो सके हैं। उच्च स्तरीय सूत्रों ने बताया कि इसे देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग से अवधि बढ़ाने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है। यह नया फैसला 11 दिसंबर से पहले किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर की गई थी। प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, जमा हुए गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन 97.3% तक पूरा हो चुका है।

17.7% फॉर्म जुटाना अब भी चुनौती
प्रदेश में 80% फॉर्म जमा हो चुके हैं, मगर 17.7% फॉर्म अब भी जमा होने की स्थिति में नहीं हैं, जो कि एक बड़ी संख्या है। इसी कारण मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है ताकि शेष फॉर्मों को भी एकत्र कराया जा सके। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यह जांचें कि क्या वास्तव में इन फॉर्मों को वापस लाना संभव नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अनुरोध पर आयोग एक सप्ताह की और मोहलत दे सकता है।

घुसपैठियों की पहचान जरूरी
गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईआर को लोकतंत्र की “बूस्टर डोज़” बताया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची से हटवाएं और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू करें। सीएम योगी सोमवार को एसआईआर की समीक्षा करने पहुंचे थे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि शादी-ब्याह जैसे निजी कार्यक्रमों में कम जाएं और जनता के बीच ज्यादा समय दें। आगरा और मुरादाबाद में भी उन्होंने बैठकों कर एसआईआर की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र लोगों के अधिकतम फॉर्म जमा कराए जाएं और नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएं। साथ ही सलाह दी कि जिन परिवारों में हाल ही में विवाह हुए हैं, वहां जाकर सुनिश्चित करें कि महिलाओं का वोट एक ही स्थान पर दर्ज हो, क्योंकि कई बार उनका नाम मायके और ससुराल दोनों जगह दर्ज हो जाता है, जिससे मतदाता गणना में भ्रम की स्थिति बनती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading