वंदे भारत ट्रेन की टिकट बुकिंग करते समय IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों पर फूड/बीवरेज का विकल्प दिखाई देता है। यदि आप ‘I don’t want Food/Beverages’ चुनते हैं, तो आपके किराये से खाने की राशि 300 रुपये तक घट जाती है।
वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करना अधिकांश लोगों को पसंद है, लेकिन इसके ऊँचे किराये के कारण कई यात्री इसमें सफर करने से कतराते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक खास विकल्प चुनकर आप अपना किराया कम कर सकते हैं? टिकट बुक करते समय अधिकतर लोग इस ऑप्शन पर ध्यान नहीं देते और जरूरत से ज्यादा किराया चुका देते हैं। दरअसल, वंदे भारत में टिकट बुकिंग के दौरान ‘Meal’ का विकल्प मिलता है। यदि आप इसे सिलेक्ट नहीं करते, तो टिकट का किराया कम हो जाता है।
बुकिंग के समय रखें खास ध्यान
वंदे भारत ट्रेन की टिकट बुकिंग करते समय IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों पर फूड/बीवरेज का विकल्प दिखाई देता है। यदि आप ‘I don’t want Food/Beverages’ चुनते हैं, तो आपके किराये से खाने की राशि घट जाती है। उदाहरण के तौर पर, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 1778 रुपये है, जिसमें भोजन की कीमत शामिल होती है। लेकिन यदि आप भोजन नहीं लेना चाहते, तो किराया घटकर 1488 रुपये रह जाता है, यानी लगभग 290 रुपये की सीधी बचत। यदि आप दिल्ली से वाराणसी के 8 घंटे के सफर के दौरान ट्रेन में खाना नहीं लेना चाहते, तो आप करीब 300 रुपये तक बचा सकते हैं।
भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में इनकी संख्या 164 तक पहुँच चुकी है। हाल ही में नवंबर महीने में प्रधानमंत्री मोदी ने 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। स्वदेशी तकनीक से बनी ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें ऑटोमेटिक गेट, रिक्लाइनिंग सीट और वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।





