सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने 23 साल पुराने रेल हादसे में जारी किया मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने बिहार की संयोगिता देवी को 23 वर्ष पुराने रेल हादसे के मुआवजे के रूप में 8.92 लाख रुपये जारी कर दिए। उनके पति की मृत्यु के बाद दायर किया गया दावा निचली अदालतों में खारिज हो गया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में त्रुटिपूर्ण करार दिया था।

23 वर्षों तक मुआवज़े के लिए संघर्ष करती इस विधवा को अंततः सुप्रीम कोर्ट ने न्याय दिलाया। रेल दुर्घटना में पति की मौत के बाद मुआवज़ा पाने की उसकी राह बेहद कठिन रही, परंतु सर्वोच्च अदालत के निर्देश के बाद रेलवे ने 8.92 लाख रुपये उसके बैंक खाते में जमा कर दिए। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना ही न्यायालय की वास्तविक उपलब्धि है। यह मामला वर्ष 2002 का है। बख्तियारपुर स्टेशन पर भीड़भाड़ के बीच यात्री विजय सिंह ट्रेन से गिरकर मारा गया था। इसके बाद उसकी पत्नी संयोगिता देवी ने मुआवजे का दावा किया, लेकिन रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल और पटना हाई कोर्ट ने यह कहते हुए दावा खारिज कर दिया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। संयोगिता देवी ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जहां अदालत ने निचली अदालतों के निर्णय को “तथ्यों के विपरीत और पूरी तरह अनुमान आधारित” बताते हुए निरस्त कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में रेलवे को आदेश दिया था कि दो माह के भीतर महिला को चार लाख रुपये और छह प्रतिशत ब्याज सहित मुआवजा दिया जाए। लेकिन पता बदल जाने और स्थानीय वकील के देहांत के कारण रेलवे उससे संपर्क नहीं कर सका। कई पत्र भेजे गए, परंतु कोई उत्तर नहीं मिला। अंततः रेलवे ने सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया कि आदेश का पालन करने में स्थानीय स्तर पर कठिनाइयां आ रही हैं। इस पर अदालत ने ईस्टर्न रेलवे को समाचार पत्रों में सार्वजनिक नोटिस जारी करने का निर्देश दिया और नालंदा के एसएसपी तथा बख्तियारपुर थाने के एसएचओ को महिला का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंप दी। अदालत ने निर्देश दिया कि महिला को उसके अधिकारों की पूरी जानकारी दी जाए और मुआवज़े की राशि सुरक्षित रूप से उसके पास पहुंचाई जाए।
काफी प्रयासों के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन संयोगिता देवी को उनके नए गांव में ढूंढने में सफल रहे। अधिकारियों ने उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और ग्राम पंचायत प्रमाणपत्र प्राप्त किया। बैंक विवरण उपलब्ध न होने पर उन्होंने ये दस्तावेज स्पीड पोस्ट से भेजे। इसके बाद 13 नवंबर 2025 को 8,92,953 रुपये उनकी खाते में जमा कर दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे और अधिवक्ता फौजिया शकील की प्रशंसा की, जिन्होंने बिना किसी शुल्क के महिला की सहायता की। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि अदालत का उद्देश्य केवल मामलों का निपटारा करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी गरीब महिला के चेहरे पर मुस्कान लाना ही न्यायालय की सबसे बड़ी कमाई है। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि यह मामला दर्शाता है कि न्यायपालिका, पुलिस और प्रशासन मिलकर, चाहे मामला कितना भी पुराना क्यों न हो, किसी पीड़ित को न्याय दिला सकते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading