पटना हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में 25 संदिग्धों का डीएनए टेस्ट होगा

मनीष रंजन के कई रसूखदार लोगों से करीबी संबंध बताए जा रहे हैं। एसआईटी इस बिंदु को गंभीरता से लेते हुए उसके संपर्कों और गतिविधियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
पटना के एक हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई हैवानियत के मामले में बुधवार को एसआईटी ने हॉस्टल संचालिका के बेटे सहित 10 लोगों के रक्त नमूने डीएनए जांच के लिए एकत्र किए। अब तक पुलिस इस केस में कुल 25 लोगों के ब्लड सैंपल डीएनए परीक्षण के लिए ले चुकी है। सभी नमूने मजिस्ट्रेट और एसआईटी की मौजूदगी में लिए गए हैं। इनमें 15 लोग पटना और 10 जहानाबाद के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले एसआईटी ने पटना से लेकर जहानाबाद तक कई जगहों पर छापेमारी कर अहम सुराग मिलने का दावा किया है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि ये सबूत मामले की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित होंगे।

पैतृक गांव में भी हुई छापेमारी
इससे पहले पुलिस ने हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन के पैतृक गांव में भी दबिश दी थी। यह कार्रवाई जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव में की गई, जहां से कई महत्वपूर्ण सामान जब्त किए गए। पुलिस ने गांव में रह रहे मनीष रंजन के परिजनों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया कि वह आखिरी बार कब गांव आया था और उस दौरान किन-किन जगहों पर गया था। जांच में सामने आया है कि 5 जनवरी को मनीष रंजन और पीड़िता जहानाबाद से पटना आए थे। इसी कड़ी को जोड़ते हुए एसआईटी दोनों के आवागमन से जुड़े तथ्यों की गहन जांच कर रही है।

कई अहम सुराग मिलने का दावा
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मनीष रंजन का कई सफेदपोश और प्रभावशाली लोगों के साथ उठना-बैठना था। एसआईटी इस पहलू को ध्यान में रखते हुए उसके नेटवर्क और गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में अधिक रहता था। इसी क्रम में पटना और जहानाबाद में उसके पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई है। एसआईटी ने दावा किया है कि लंबी पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। छापेमारी के दौरान कुछ अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, हालांकि एसआईटी ने अभी आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि आसपास के लोगों ने मनीष रंजन के बारे में क्या जानकारी दी।

ट्रैवल हिस्ट्री की हो रही गहन जांच
एसआईटी, पटना पुलिस के सहयोग से पीड़िता की पिछले 11 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही है। जांच के तहत 27 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच पीड़िता किन लोगों से मिली, कहां-कहां गई और किससे बातचीत हुई, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता 27 दिसंबर को शंभू हॉस्टल से अपने परिजनों के साथ जहानाबाद गई थी और 5 जनवरी को वापस पटना लौटी थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस दौरान वह किन लोगों के संपर्क में थी और उस अवधि में उसकी गतिविधियां क्या रहीं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading