सोना और चांदी के भावों में तूफ़ानी तेजी, कीमतें हुई बेकाबू

आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के अहम स्तर को पार कर गई, जबकि सोना 1,80,501 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया।

कीमती धातुओं में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। आज वित्तीय बाजारों की शुरुआत बुलियन सेगमेंट के लिए बेहद मजबूत रही। घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच सोना और चांदी दोनों में तूफानी तेजी दर्ज की गई। सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में बढ़ती मांग के चलते निवेशकों की ओर से जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी ने नया मुकाम हासिल किया, वहीं सोना भी अपने नए रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंच गया।

सोने की कीमत ने बनाया नया रिकॉर्ड
गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सोने में करीब 14,586 रुपये की तेजी दर्ज की गई और यह 1,80,501 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। दिन के कारोबार में सोने का दायरा 1,69,882 रुपये से 1,80,501 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती का रुख रहने से घरेलू बाजार को भी सहारा मिला।

चांदी में ऐतिहासिक तेजी
आज चांदी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। एमसीएक्स पर चांदी करीब 17,400 रुपये की छलांग लगाकर 4,02,700 रुपये प्रति किलो के ऊपर पहुंच गई। इसके साथ ही चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का अहम स्तर पार कर लिया। कारोबार के दौरान चांदी का उच्चतम स्तर करीब 4,07,456 रुपये और न्यूनतम स्तर 3,95,001 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। औद्योगिक मांग में सुधार और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने चांदी की कीमतों को नई गति दी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिला मजबूत समर्थन
अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स पर भी सोना और चांदी मजबूती के साथ ट्रेड करते दिखे। कॉमेक्स गोल्ड लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,500 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया, जबकि चांदी में साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 117 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा। वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में तेजी बनी हुई है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading