आमदनी बढ़ने के बावजूद घाटे में चल रही है इंडिगो एयरलाइन

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो, जो घरेलू बाजार में हिस्सेदारी और विमानों की संख्या के मामले में सबसे आगे है, एक बार फिर घाटे में चली गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजों में कंपनी ने इस घाटे की जानकारी दी है। दो साल बाद, 63% मार्केट शेयर वाली इस विमानन कंपनी के घाटे के पीछे क्या कारण है, यह एक बड़ा सवाल है।
इंडिगो का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को सितंबर तिमाही के परिणाम जारी किए। पिछले दो सालों के दौरान आय बढ़ने के बावजूद एयरलाइन फिर घाटे में है। कंपनी के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 986.7 करोड़ रुपये रहा। यह घाटा मुख्य रूप से विमानों के खड़े रहने और ईंधन की ऊंची लागत के कारण हुआ है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में, इंडिगो ने 2,728 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था, जबकि एक साल पहले सितंबर 2023 में समाप्त तिमाही में मुनाफा 188.9 करोड़ रुपये था। दूसरी तिमाही में, इंडिगो का ईंधन खर्च 12.8% बढ़कर 6,605.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 5,856 करोड़ रुपये था। वहीं, विमान और इंजन के किराये में भी भारी वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 195.6 करोड़ रुपये था और अब बढ़कर 763.6 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी ने इस तिमाही में 79.6 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में चुकाए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा केवल 20 लाख रुपये था। इस तिमाही में कंपनी का कुल खर्च लगभग 22% बढ़कर 18,666.1 करोड़ रुपये हो गया, जिसका घाटे पर सबसे अधिक असर पड़ा।
प्रति यात्री आय में भी बदलाव देखा गया। सितंबर तिमाही में यह 2.3% बढ़कर 4.55 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई, जबकि एक साल पहले यह 4.44 रुपये प्रति किलोमीटर थी और अप्रैल-जून तिमाही में यह 5.24 रुपये प्रति किलोमीटर थी। सितंबर तिमाही में इंडिगो की आय में 13.6% की वृद्धि हुई, जिससे यह 16,970 करोड़ रुपये तक पहुंची। लेकिन हवाई अड्डों के शुल्क में 41% वृद्धि, विमानों के किराये और मेंटेनेंस में 29.6% और ईंधन लागत में 13% की वृद्धि के कारण कंपनी मुनाफा कमाने में असफल रही। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण जेट ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी एक अहम कारण रहा है। सितंबर तिमाही में इंडिगो ने 2.78 करोड़ यात्रियों को सेवा दी, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 6% अधिक है। इस तिमाही में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 63% रही, जो अप्रैल-जून तिमाही में 61% थी।
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया कि एयरलाइन की वृद्धि और विस्तार की प्रक्रिया जारी है, लेकिन सप्लाई चेन और इंजन मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याओं के चलते करीब 60 विमान ग्राउंडेड रहे। उन्होंने कहा, “परंपरागत रूप से कमजोर दूसरी तिमाही में विमानों के खड़े होने और ईंधन की बढ़ी हुई लागत का असर वित्तीय परिणामों पर पड़ा।” एल्बर्स भविष्य को लेकर सकारात्मक दिखे और कहा, “हम बदलाव के मोड़ पर हैं, क्योंकि खड़े विमानों की संख्या और लागत में कमी आने लगी है।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading