चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल; भाव 2.5 लाख रुपये के पार


एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया है, जहां भाव ₹2,49,888 प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गए। भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी में आई इस तेज़ी के कारणों, वैश्विक संकेतों और आगे के बाजार रुझान को लेकर निवेशकों में खास दिलचस्पी बनी हुई है।

वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और घरेलू मांग में मजबूती के चलते मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दिल्ली के हाजिर बाजार में चांदी ने ₹2.51 लाख प्रति किलो का अहम मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया, जबकि सोना भी ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया। सुरक्षित निवेश विकल्पों की बढ़ती मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख ने कीमतों को और बल दिया। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में ₹7,000 प्रति किलो की जोरदार बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह सभी करों सहित ₹2,51,000 प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन रहा जब चांदी में तेजी का सिलसिला जारी रहा। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव ₹2,44,000 था। वहीं, सोने की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन उछाल देखने को मिला। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹1,100 की बढ़त के साथ ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह ₹1,40,400 पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रही। फरवरी डिलीवरी के लिए कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 24.9 डॉलर या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,476.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी में भी निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली। कॉमेक्स बाजार में चांदी लगातार तीसरे दिन चढ़त में रही और 1.79 डॉलर या 2.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के अनुसार, वेनेजुएला में जारी राजनीतिक अस्थिरता के चलते सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है, जिससे इसकी कीमतें 4,450 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बनी हुई हैं। यह लगातार तीसरा सत्र है जब सोने में मजबूती दर्ज की जा रही है। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटीज उपाध्यक्ष राहुल कलांत्री ने बताया कि मादक पदार्थों की खेप को लेकर कोलंबिया, क्यूबा और मैक्सिको के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों ने निवेशकों की धारणा पर अतिरिक्त दबाव डाला है। इसके साथ ही स्विस बैंकों द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो से जुड़ी संपत्तियों को जब्त किए जाने की खबरों ने भी कीमती धातुओं के पक्ष में माहौल मजबूत किया है। इसके अलावा, रुपये की कमजोरी से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों को समर्थन मिलता रहा। कलांत्री के मुताबिक, अब बाजार की नजरें इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अहम अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर टिकी हैं, जिनसे फेडरल रिजर्व की भविष्य की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading