राजस्थान: बाड़मेर में स्वच्छ पेयजल के लिए 1039 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास

इस महत्वाकांक्षी परियोजना से एक लाख से अधिक घरों और 451 गांवों को मिलेगा लाभ

राजस्थान के बाड़मेर जिले में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुड़ामालानी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नर्मदा आधारित मेगा वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का रास्ता खुलेगा। 1039 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना से एक लाख से अधिक घरों और 451 गांवों को लाभ मिलेगा।
राज्य मंत्री केके विश्नोई ने गुड़ामालानी में हर घर नल योजना एवं ढीमड़ी वाटर डेम से जुड़े नर्मदा बेस्ड मेगा वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस योजना के माध्यम से गुड़ामालानी, सिवाना और चौहटन विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण घरों तक स्वच्छ नहरी पानी पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर निरंतर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नर्मदा नहर का पानी अब क्षेत्र की कई पीढ़ियों की प्यास बुझाएगा और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा। नर्मदा आधारित इस मेगा परियोजना में सिणधरी, धोरीमन्ना और बाड़मेर ब्लॉक के कुल 451 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के 422 गांव, चौहटन के 18 गांव और सिवाना के 11 गांव शामिल हैं। योजना से करीब पांच लाख ग्रामीण आबादी को नहरी पेयजल का लाभ मिलने की उम्मीद है।

जेआईसीए की वित्तीय सहायता, 10 साल तक रखरखाव
इस परियोजना को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी की ओर से वित्तीय सहयोग मिल रहा है। इसमें एक वर्ष की डिफेक्ट नोटिफिकेशन अवधि के साथ 10 वर्षों तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल की गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading