फार्मर आईडी न बनवाने पर अटक सकते हैं पीएमकेवाई की किस्त के पैसे

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। फार्मर आईडी न होने की स्थिति में आपको योजना की किस्त का लाभ नहीं मिल सकता।

देश में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। इन्हीं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 22वीं किस्त आने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किस्त का लाभ पाने के लिए फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है? यदि आपने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो आप अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि फार्मर आईडी क्या होती है और इसे कैसे बनवाया जा सकता है।

फार्मर आईडी क्या है?
फार्मर आईडी किसानों की एक डिजिटल पहचान होती है। इसमें किसान की भूमि, फसल, खाद, पशुपालन और आय से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसका उद्देश्य फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाना और सही किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसलिए फार्मर आईडी बनवाना आवश्यक है।

फार्मर आईडी कैसे बनाएं?

स्टेप 1:

  • सबसे पहले अपने राज्य के AgriStack पोर्टल पर जाकर ‘Create New User’ पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर दर्ज करें और केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें। शर्तों से सहमति जताकर फॉर्म सबमिट करें।
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर वेरिफिकेशन करें। इसके बाद मोबाइल नंबर दोबारा भरकर ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करें।

स्टेप 2:

  • अब नया पासवर्ड बनाकर सेव करें। इससे आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार हो जाएगा।
  • इन डिटेल्स से लॉगिन करने के बाद अपनी प्रोफाइल की जानकारी भरें और ‘Farmer Type’ में ‘Owner’ का चयन करें।
  • इसके बाद ‘Fetch Land Detail’ पर क्लिक करें और खसरा नंबर सहित जमीन से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज करें। यदि आपके पास एक से अधिक खेत हैं, तो उनकी जानकारी भी भरनी होगी।

स्टेप 3:

  • अब वेरिफिकेशन के बाद ‘Social Registry Tab’ खोलें और फैमिली आईडी या राशन कार्ड की जानकारी दर्ज करें।
  • ‘Department Approval’ में ‘Revenue Department’ का चयन करें।
  • इसके बाद ‘Consent’ पर टिक कर डिजिटल साइन करें।
  • यदि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही पाई जाती हैं, तो जल्द ही आपकी फार्मर आईडी बना दी जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading