उत्तर भारत में घने कोहरे से दृश्यता घटी, एएआई ने जारी की एडवाइजरी

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई), दिल्ली हवाई अड्डा और इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने गुरुवार को उत्तर भारत में फैली घनी धुंध को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कम दृश्यता के कारण कई हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी संभव है। एएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी मौसम संबंधी अलर्ट में बताया कि लगातार धुंध से उत्तर भारत के अनेक हवाई अड्डे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उड़ान संचालन पर असर पड़ सकता है। एएआई ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति एयरलाइन से जांच लें, आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट देखते रहें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

इंडिगो आईजीआई ने दी यात्रियों को सूचना
इसी क्रम में इंडिगो एयरलाइन ने भी गुरुवार सुबह एक एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने बताया कि रांची, पटना और वाराणसी जैसे गंतव्यों पर कम दृश्यता और धुंध के कारण उड़ानों में बाधा आ सकती है। इंडिगो ने कहा कि वह मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों को सुरक्षित व सुचारु यात्रा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी उड़ान की जानकारी नियमित रूप से वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जांचते रहें। एयरलाइन की ओर से यह भी कहा गया कि उनकी टीम हर स्तर पर यात्रियों की सहायता के लिए उपलब्ध है और जल्द ही मौसम साफ होने तथा उड़ानों के सामान्य होने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) ने सुबह 9:18 बजे जारी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा कि फिलहाल दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी उड़ान संचालन सामान्य हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे रियल-टाइम अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन के संपर्क में बने रहें।

दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता
यह एडवाइजरी ऐसे समय जारी की गई हैं, जब राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है और वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। इसके चलते सुबह के समय दृश्यता कम हो रही है और हवाई यातायात पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading