भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ा, बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव और गहरा गया है।

भारत और बांग्लादेश के संबंधों में लगातार तल्खी बढ़ती जा रही है। टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत न भेजने के फैसले के बाद अब बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण को भी निलंबित कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने यह फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2026 का आयोजन मार्च से प्रस्तावित है।

विवाद की जड़ क्या है?
भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश देकर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने को कहा। इसी फैसले के बाद हालात बिगड़ते चले गए। केकेआर ने पिछले महीने हुई मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बीसीसीआई के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया।
भारत में मुस्तफिजुर को टीम में शामिल किए जाने को लेकर विरोध देखने को मिला था। कई राजनीतिक नेताओं और कथावाचकों ने इस मुद्दे पर केकेआर के मालिक शाहरुख खान को भी निशाने पर लिया था। मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश में नाराजगी और आक्रोश और बढ़ गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की पुष्टि
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने पहले ही कहा था कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री से बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण निलंबित करने का अनुरोध किया है। इसके अगले ही दिन अंतरिम सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाने का औपचारिक फैसला कर लिया।
बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि मार्च से शुरू होने वाले आगामी आईपीएल से पहले बीसीसीआई द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बाहर करने का फैसला बांग्लादेशी जनता को बेहद आहत करने वाला है। इससे लोगों में दुख, नाराजगी और आक्रोश है। ऐसे हालात में अगले आदेश तक बांग्लादेश में आईपीएल के सभी मैचों और उससे जुड़े कार्यक्रमों के प्रसारण को निलंबित रखने का निर्णय लिया गया है।

टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेशी टीम
इससे पहले रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने स्पष्ट किया था कि वह अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा। बीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अनुरोध किया है कि विश्व कप के मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। हालांकि, आईसीसी ने अभी तक इस मांग पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश को अपने चार लीग मैचों में से तीन कोलकाता और एक मुंबई में खेलना था। उसे कोलकाता में वेस्टइंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ तथा मुंबई में नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मैच खेलने थे। बांग्लादेश को ग्रुप-सी में इटली, नेपाल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading