टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, गिल बाहर; ईशान की वापसी

अगले वर्ष होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान में उतरेगा। विश्व कप के आगाज में अब 50 दिन से भी कम समय बचा है और टीम इंडिया इसमें मौजूदा चैंपियन के तौर पर खिताब की रक्षा करेगी।

गत विजेता भारत सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में ट्रॉफी बचाने के इरादे से उतरेगा। अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति ने शनिवार को इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। बीसीसीआई मुख्यालय में हुई बैठक में टीम का चयन किया गया। यही टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। अब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने ताज की रक्षा करने उतरेगी। यह टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण होगा। अब तक कोई भी टीम अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव नहीं कर पाई है, ऐसे में घरेलू मैदान पर भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

गिल बाहर, ईशान की वापसी
टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है। गिल अब तक टीम के उपकप्तान थे, लेकिन उनकी जगह एक बार फिर अक्षर पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिल हालिया टी20 फॉर्म में प्रभावशाली नहीं रहे थे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। ईशान ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुना गया था, लेकिन वहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और वह दौरे के बीच में ही लौट आए थे। घरेलू क्रिकेट की बजाय आईपीएल को प्राथमिकता देने के विवाद के चलते वह टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन अब करीब दो साल बाद उनकी वापसी हुई है। दूसरी ओर, रिंकू सिंह एशिया कप टीम का हिस्सा थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल को टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। अक्षर पहले भी इस भूमिका में रह चुके हैं। ईशान किशन की वापसी भी चर्चा का विषय रही है। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शानदार शतक जड़ा था और पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। हालांकि, ईशान के चयन के चलते जितेश शर्मा को टीम से बाहर होना पड़ा है।

संजू सैमसन होंगे विकेटकीपर
टीम की घोषणा के दौरान अजीत अगरकर ने स्पष्ट किया कि संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। गिल के बाहर होने के बाद यह तय माना जा रहा है कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। अभिषेक और संजू की सलामी जोड़ी पहले भी सफल रही है, जिसकी झलक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 में देखने को मिली थी।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी दी है कि टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कोई स्टैंडबाई खिलाड़ी नहीं रखा जाएगा। इसका कारण यह है कि टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित हो रहा है। इससे पहले 2024 में घोषित टीम के साथ ट्रैवलिंग रिजर्व रखे गए थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading