मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अहम कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली है। आरोप है कि नेहा शर्मा ने संबंधित ऐप का प्रचार किया और उससे प्राप्त रकम को अवैध रूप से निवेश किया।

ईडी की यह कार्रवाई एक्स-बेट और अन्य सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। नेहा शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भागलपुर से तीन बार विधायक रह चुके अजीत शर्मा की बेटी हैं। पीएमएलए के तहत जारी अंतिम आदेश के बाद उनकी संपत्ति जब्त की गई। जांच में सामने आया है कि अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी ऐप आईबेट भारत में बिना वैधानिक अनुमति के संचालित हो रहा था।
ईडी के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई अभिनेत्रियों ने मीडिया, विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इस ऐप का प्रचार किया। नेहा शर्मा पर भी ऐप के प्रमोशन और उससे अर्जित धन को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अलग-अलग माध्यमों में निवेश करने का आरोप है। इसी आधार पर 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
नेहा शर्मा मूल रूप से बिहार के भागलपुर की निवासी हैं। उनके पिता अजीत शर्मा कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं और भागलपुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अजीत शर्मा को भागलपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा था, और चुनाव परिणाम के लगभग एक महीने बाद ईडी की यह कार्रवाई सामने आई है। हालांकि, अब तक भागलपुर में ईडी द्वारा किसी तरह की छापेमारी नहीं की गई है।

करीब 50 करोड़ की संपत्ति का अनुमान
सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री नेहा शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मुंबई में उनके फ्लैट हैं और भागलपुर में भी उनके नाम पर जमीन होने की जानकारी है। फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा उनकी आय का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और फैशन ब्रांडिंग से आता है। बताया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए करीब एक करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं।

भागलपुर से बॉलीवुड तक का सफर
नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म ‘क्रूक’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। अजय देवगन अभिनीत ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (2020) में उनके छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदार को खास पहचान मिली। नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वह अपने पिता अजीत शर्मा के समर्थन में भागलपुर पहुंची थीं और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रोड शो में हिस्सा लेकर वोट की अपील की थी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading