सुप्रीम कोर्ट ने महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंदिर में किसे प्रवेश दिया जाए, यह तय करना न्यायालय का काम नहीं है। इस प्रकार की मांगों पर अदालत हस्तक्षेप नहीं कर सकती। याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं, जो संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता के अधिकार) का उल्लंघन है। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया।

तीन जजों की पीठ ने किया मामले का निपटारा
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। पीठ में जस्टिस महादेवन और जस्टिस जॉयमाला बागची भी शामिल थे। इससे पहले याचिकाकर्ता दर्पण अवस्थी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी इसी तरह की याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। उसी फैसले को चुनौती देते हुए मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।

वीआईपी दर्शन को लेकर याचिका में उठाए थे सवाल
याचिका में कहा गया था कि महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी लोगों को विशेष सुविधा दी जाती है। वे शिवलिंग के पास जाकर जलाभिषेक और पूजा कर सकते हैं, जबकि आम श्रद्धालुओं को दूर से ही दर्शन कर लौटना पड़ता है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने दलील दी कि गर्भगृह में प्रवेश के नियम सभी के लिए समान होने चाहिए और वीआईपी के नाम पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलेगा और किसे नहीं, यह फैसला अदालत नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि यदि अदालत ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करने लगे, तो न्यायपालिका पर अनावश्यक बोझ बढ़ जाएगा। यह निर्णय मंदिर प्रशासन और जिम्मेदार प्राधिकरणों का विषय है, न कि न्यायालय का। सीजेआई ने यह भी कहा कि यदि हर धार्मिक प्रथा को मौलिक अधिकारों से जोड़कर देखा जाने लगे, तो आगे चलकर अनुच्छेद 19 जैसे अन्य अधिकारों का भी हवाला दिया जाएगा, जिससे स्थिति और जटिल हो सकती है। याचिका में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि या तो गर्भगृह में सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए, या फिर सभी को समान रूप से अंदर जाने की अनुमति दी जाए। कुछ चुनिंदा लोगों को विशेष सुविधा देना भेदभावपूर्ण है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को खारिज करते हुए हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading