फंडिंग बिल अटकने से अमेरिका में एक बार फिर शटडाउन

अमेरिका में एक बार फिर आंशिक सरकारी शटडाउन की स्थिति बन गई है। अमेरिकी संसद 31 जनवरी 2026 की तय समय-सीमा तक फंडिंग बिल पारित नहीं कर सकी, जिसके चलते सरकारी खर्च पर रोक लग गई। इस गतिरोध की मुख्य वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त आव्रजन नीतियों को लेकर जारी राजनीतिक टकराव बताई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन समाप्त हुआ था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद देश एक बार फिर आंशिक बंदी की चपेट में आ गया। 30 जनवरी की डेडलाइन तक सांसदों के फंडिंग बिल पास न कर पाने के कारण 31 जनवरी से यह शटडाउन लागू हुआ। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि बजट से जुड़ी यह रुकावट कितने समय तक जारी रहेगी। लेकिन सीनेट में डेमोक्रेट, रिपब्लिकन और व्हाइट हाउस के बीच हालिया सहमति के संकेतों को देखते हुए माना जा रहा है कि यह बंदी पिछली बार जितनी लंबी नहीं खिंचेगी।


शुक्रवार शाम सीनेट ने एक व्यय विधेयक को मंजूरी दी, जिसके तहत गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के लिए दो सप्ताह की अस्थायी फंडिंग बढ़ाई गई है। डीएचएस के अंतर्गत आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन और बॉर्डर पेट्रोल जैसी एजेंसियां आती हैं। वहीं अन्य सरकारी विभागों के लिए सितंबर तक धन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। यह अस्थायी व्यवस्था ऐसे समय में की गई है, जब सांसद आईसीई सुधारों को लेकर बातचीत कर रहे हैं। मिनियापोलिस में संघीय आव्रजन एजेंटों द्वारा रेनी गुड और एलेक्स प्रेटी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से डीएचएस और आईसीई लगातार विवादों में हैं। डेमोक्रेट सांसद आव्रजन प्रवर्तन नीतियों में बदलाव और सख्त निगरानी की मांग कर रहे हैं, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।

सदन में सोमवार को हो सकता है मतदान
अब यह विधेयक प्रतिनिधि सभा में पेश किया जाएगा, जो फिलहाल अवकाश पर है। रिपब्लिकन स्पीकर माइक जॉनसन के अनुसार, सोमवार को इस पर मतदान होने की संभावना है। स्पष्ट किया गया है कि यह पूर्ण शटडाउन नहीं, बल्कि आंशिक बंदी है। कुछ एजेंसियां काम करती रहेंगी, जबकि कई सरकारी सेवाएं अस्थायी रूप से ठप रहेंगी। मुख्य विवाद गृह सुरक्षा विभाग और उसके अंतर्गत आने वाली एजेंसियों आईसीई और बॉर्डर पेट्रोल को लेकर है। मिनियापोलिस में हुई दो नागरिकों की मौत को लेकर डेमोक्रेट सांसदों में गहरी नाराजगी है। वे डीएचएस और आईसीई में व्यापक सुधार, जवाबदेही और कड़ी निगरानी लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं, और इन्हीं शर्तों के साथ फंडिंग देने की बात कह रहे हैं।

क्या यही शटडाउन की वजह बना
डेमोक्रेट्स ने साफ कर दिया कि सुधारों के बिना डीएचएस के लिए फंडिंग मंजूर नहीं की जाएगी। इस पर सीनेट और व्हाइट हाउस के बीच एक अस्थायी समझौता हुआ, जिसके तहत डीएचएस को केवल दो सप्ताह के लिए धन देने पर सहमति बनी, ताकि सुधारों पर बातचीत जारी रह सके। हालांकि इससे तत्काल पूर्ण फंडिंग का रास्ता साफ नहीं हो सका। आंशिक शटडाउन के चलते कई सरकारी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। कुछ विभागों का काम रुक सकता है, कई कर्मचारियों को आंशिक अवकाश पर भेजा जा सकता है या बिना वेतन काम रोकना पड़ सकता है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां सीमित स्तर पर काम करती रहेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बंदी पिछली बार जैसी लंबी नहीं होगी, क्योंकि सीनेट का समझौता जल्द ही प्रतिनिधि सभा में मतदान के लिए आने की संभावना है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading