इस्राइली पुलिस ने सोमवार सुबह बताया कि हिज़बुल्ला द्वारा दागे गए रॉकेटों में से दो हाइफा पर और पांच तिबेरियास पर गिरे, जो हाइफा से 65 किलोमीटर दूर है। इस्राइली पुलिस के अनुसार, हिज़बुल्ला के इन रॉकेट हमलों से कुछ इमारतें और संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। हिज़बुल्ला ने इस्राइल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा पर रॉकेट दागे, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। हिज़बुल्ला के मुताबिक, उसने हाइफा के दक्षिण में स्थित एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया, जिसके लिए उसने ‘फादी 1’ मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इससे पहले, इस्राइल ने रविवार को उत्तरी गाजा और दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए। फलस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, एक मस्जिद पर मिसाइल हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हुए।
इस्राइली सेना के अनुसार, हिज़बुल्ला के रॉकेट हमलों से कुछ इमारतें और संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुईं और कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। निगरानी कैमरे द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में वह क्षण देखा गया, जब हिज़बुल्ला ने हाइफा पर रॉकेट हमला किया। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने बेरूत में हिज़बुल्ला के इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हवाई हमले किए, जिसमें इंटेलिजेंस इकाइयाँ, कमांड सेंटर और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर साइट्स शामिल हैं। एबीसी न्यूज के अनुसार, आईडीएफ ने हमले के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जिन अन्य क्षेत्रों पर हमला किया गया, उनमें दक्षिणी लेबनान और बेका शामिल हैं, जहां ‘हथियार भंडारण सुविधाएं, आतंकी बुनियादी ढांचे के स्थल, एक कमांड सेंटर और एक लॉन्चर शामिल हैं।’ इस्राइली सेना ने यह भी कहा कि हिज़बुल्ला ने अपने कमांड सेंटर और हथियारों को बेरूत शहर के मध्य में आवासीय इमारतों के नीचे छिपा रखा है, जिससे वहां के नागरिकों को खतरा है।
इससे पहले, इस्राइल ने रविवार को उत्तरी गाजा और दक्षिणी लेबनान में अपने हमले तेज कर दिए थे। फलस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि एक मस्जिद पर हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं, और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान और बेरूत में भी हमले किए। दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना ने हिज़बुल्ला के ठिकानों पर 150 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिसमें हिज़बुल्ला के एक कमांडर के मारे जाने की खबर है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइली हमलों में पिछले दो हफ्तों में 1,400 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
हिजबुल्ला ने इस्राइल के कई शहरों पर रॉकेट दागे, इस्राइल ने भी गाजा और लेबनान पर गिराए बम






