तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेमिंग की लगी थी लत

दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद स्थित टीलामोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें टावर बी-1 में रहती थीं। मंगलवार देर रात करीब दो बजे उन्होंने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। घटना के समय उनके पिता चेतन कुमार और मां दूसरे कमरे में सो रहे थे। हादसे में तीनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम्स की आदी हो गई थीं और कोरोना महामारी के बाद से उनकी पढ़ाई भी नियमित नहीं थी। यह भी बताया जा रहा है कि वे एक टास्क-बेस्ड कोरियन ऑनलाइन गेम खेलती थीं।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और पिछले तीन वर्षों से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे थे। सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। वहीं, गाजियाबाद के डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि अब तक की जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। नोट में किसी ऐप का नाम नहीं है, लेकिन बच्चियों के कोरियन संस्कृति से प्रभावित होने की बात सामने आई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading