अब आधार नंबर दिखाने की जरूरत नहीं, मास्क्ड आधार से नंबर रखें सुरक्षित

नए आधार ऐप में मास्क्ड आधार कार्ड का भी विकल्प

आधार कार्ड साझा करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर जगह पूरा आधार नंबर देना आवश्यक नहीं होता। आपकी निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए यूआईडीएआई ने नए आधार ऐप में मास्क्ड आधार कार्ड का विकल्प दिया है। इस फीचर के जरिए आप अपना आधार नंबर छिपाकर भी आधार कार्ड शेयर कर सकते हैं। यूआईडीएआई के नए आधार ऐप से मास्क्ड आधार आसानी से डाउनलोड और शेयर किया जा सकता है। आजकल पहचान सत्यापन के लिए आधार का व्यापक इस्तेमाल होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पूरा आधार नंबर साझा करना जोखिम भरा हो सकता है। इसी खतरे को कम करने के लिए नए आधार ऐप में मास्क्ड आधार की सुविधा दी गई है। होटल चेक-इन हो या किसी अन्य जगह वेरिफिकेशन, अब बिना पूरा आधार नंबर बताए काम किया जा सकता है।

क्या है मास्क्ड आधार कार्ड
मास्क्ड आधार कार्ड वह आधार कार्ड होता है जिसमें आपका पूरा 12 अंकों का आधार नंबर दिखाई नहीं देता। इसमें केवल अंतिम 4 अंक ही नजर आते हैं। यूआईडीएआई भी सलाह देता है कि हर जगह पूरा आधार कार्ड साझा करने से बचें। इसी वजह से नए आधार ऐप के फुल वर्जन में यह सुविधा जोड़ी गई है। मास्क्ड आधार साझा करने पर आपकी पहचान से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध रहती है, लेकिन आपका पूरा आधार नंबर सुरक्षित और गोपनीय रहता है।

कहां मान्य है मास्क्ड आधार: जहां पूरा आधार नंबर देना जरूरी न हो, वहां मास्क्ड आधार का इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे—
• होटल चेक-इन
• एयरपोर्ट और रेलवे वेरिफिकेशन
• प्राइवेट नौकरी और ऑफिस
• सिम कार्ड और टेलीकॉम सेवाएं
हालांकि, बैंक खाता खोलने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, इनकम टैक्स या पैन से जुड़े कामों और लोन आवेदन जैसी प्रक्रियाओं में पूरा आधार नंबर देना जरूरी होता है।

मास्क्ड आधार कार्ड कैसे शेयर करें: मास्क्ड आधार को यूआईडीएआई के नए आधार ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें—

  1. नया आधार ऐप खोलें।
  2. होम पेज पर ‘डाउनलोड आधार’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. यहां ‘रेगुलर आधार’ या ‘मास्क्ड आधार’ में से चयन करें।
  4. ‘मास्क्ड आधार’ चुनते ही फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
    ध्यान रखें, डाउनलोड की गई पीडीएफ में केवल आधार नंबर के आखिरी 4 अंक ही दिखाई देंगे। इस फाइल को आप व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए शेयर कर सकते हैं।

मास्क्ड आधार फाइल कैसे खोलें: मास्क्ड आधार की पीडीएफ फाइल पासवर्ड से सुरक्षित होती है। इसे खोलने के लिए—

  • अपने नाम के पहले 4 अक्षर (कैपिटल लेटर्स में)
  • और जन्म का साल पासवर्ड के रूप में डालें।
    उदाहरण के लिए, अगर आपका नाम Anand है और जन्म वर्ष 1995 है, तो पासवर्ड होगा ANAN1995

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading