राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में केमिकल फैक्टरी में ब्लास्ट; कई इमारतें क्षतिग्रस्त

चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11 बजे एक केमिकल फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। मरून इंडस्ट्रीज में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई और एक के बाद एक तेज धमाके हुए। धमाकों की आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्टरी का मलबा करीब 500 मीटर तक बिखर गया, जिससे आसपास की सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा। हालांकि प्रशासन के अनुसार किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ब्लास्ट के बाद भारी लोहे के टुकड़े हवा में उड़ते हुए लगभग 300 मीटर दूर पंचायत परिसर तक जा गिरे। इनकी चपेट में आने से पंचायत परिसर के पास स्थित एसडीएम और तहसीलदार कार्यालयों को नुकसान हुआ। एसडीएम कार्यालय की छत की दीवार टूट गई। आग की चपेट में पास की स्क्रैप फैक्टरी भी आ गई। आग की तीव्रता के कारण स्क्रैप फैक्टरी का टीनशेड उड़ गया, दीवारों में दरारें आ गईं और फैक्टरी का एक हिस्सा ढह गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज धमाकों से नींद खुलते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। चारों ओर आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। एक मकान की छत पर गिरा वाल्व वहां लगी पट्टी को तोड़ गया।

मंगलवार सुबह घटनास्थल और आसपास के इलाकों में मलबे का दायरा स्पष्ट दिखाई दिया। बॉयलर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक घरों की छतों पर गिरे मिले, जिससे कई मकानों के टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए। सरकारी कार्यालय परिसरों में भी मलबा फैला हुआ मिला। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत और नियंत्रण कार्य में जेसीबी मशीनों की भी सहायता ली गई। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि फैक्टरी मालिक से बातचीत कर प्रारंभिक जानकारी ली गई है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। कारणों की जांच की जा रही है। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के दौरान एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे मशीनरी के टुकड़े काफी दूर तक जा गिरे। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। रिस्पॉन्स टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण केमिकल में आग लगी। फैक्टरी में गुजरात से मंगाए गए केमिकल से पेन किलर दवाओं के रॉ मटेरियल का एक हिस्सा तैयार किया जाता था। इस मामले में कपासन थाने में कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार की ओर से प्रकरण दर्ज कराया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading