अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर इटली की मीडिया रिपोर्ट में दावा

पायलट ने जानबूझकर बंद किए फ्यूल स्विच

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर इटली के एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि दुर्घटना का कारण पायलट द्वारा जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद करना हो सकता है। हालांकि भारतीय जांच एजेंसियों ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है और फिलहाल इसे केवल अटकलों पर आधारित बताया जा रहा है। हादसे की आधिकारिक जांच अभी जारी है। इसी बीच इटली की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय जांचकर्ता जो अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, उसमें संभावित कारण के तौर पर पायलट द्वारा फ्यूल स्विच बंद किए जाने का उल्लेख किया गया है। इटैलियन अखबार कोरिएरे डेला सेरा ने बुधवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में पश्चिमी एविएशन एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह दावा किया।

मीडिया रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच के दौरान विमान में किसी तकनीकी खराबी के प्रमाण नहीं मिले।
  • कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर यह संभावना जताई गई कि फ्यूल स्विच पायलट ने ही बंद किए थे।
  • हालांकि भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है और इसकी पुष्टि भी नहीं हुई है।
  • रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन परिस्थितियों में स्विच बंद किए गए। इसमें विमान के कमांडर सुमित सभरवाल को मुख्य संदिग्ध बताया गया है, जिनकी हादसे में मौत हो गई थी।
  • भारतीय पायलट एसोसिएशन और सुमित सभरवाल के परिवार ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि हादसे की जिम्मेदारी पायलट पर डालने की साजिश की जा रही है।
  • एसोसिएशन और परिवार ने विमान निर्माता कंपनी, एयरलाइन और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच की मांग की है।
  • दिसंबर में एएआईबी के भारतीय जांचकर्ता वॉशिंगटन गए थे, जहां ब्लैक बॉक्स की जांच की गई और खास ध्यान वॉयस रिकॉर्डिंग पर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट में इसी के आधार पर दावा किया गया कि एक पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किया।
  • अमेरिकी विशेषज्ञों के अनुसार बोइंग 787 में दोनों इंजनों का एक साथ बंद होना बेहद असामान्य है और यह केवल जानबूझकर या दुर्घटनावश ही संभव माना जाता है।
  • जांच में यह भी सामने आया कि पहले विमान का बायां इंजन बंद हुआ और उसके बाद दायां। उस समय बाईं सीट पर कैप्टन सुमित सभरवाल और दाईं सीट पर कैप्टन क्लाइव कुंदर बैठे थे।
  • कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से कथित तौर पर एक पायलट की आवाज सुनाई देती है, “तुमने इंजन बंद क्यों किए?” जिस पर दूसरा जवाब देता है, “मैंने नहीं किए।”

260 लोगों की हुई थी मौत
एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में कुल 260 लोगों की मौत हुई, जिनमें विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से 241 लोग तथा मेडिकल हॉस्टल के 19 लोग शामिल थे। विमान टेकऑफ के लगभग 32 सेकंड बाद ही क्रैश होकर मेडिकल हॉस्टल की इमारत पर जा गिरा था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading