यूके समेत 23 देशों में फैल रहा कोविड का नया वैरिएंट BA.3.2

क्या फिर जरूरी होगा टीकाकरण…?

कोविड-19 एक बार फिर नए रूप में सामने आता दिख रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना का नया वैरिएंट BA.3.2, जिसे वैज्ञानिकों ने ‘सिकाडा’ नाम दिया है, तेजी से फैलते हुए यूके सहित 23 देशों तक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वेरिएंट आने वाले समय में यूके में सबसे प्रमुख स्ट्रेन बन सकता है। इसी के चलते प्री-स्कूल टीकाकरण कार्यक्रमों में कोविड वैक्सीन को शामिल करने की मांग भी उठने लगी है साल 2020 से 2023 के बीच वैश्विक स्तर पर भारी प्रभाव डालने वाला कोरोना वायरस अब एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। शुरुआती अध्ययनों में संकेत मिले हैं कि यह नया वैरिएंट तेजी से फैलने के साथ-साथ उन लोगों को भी संक्रमित कर सकता है, जो पहले संक्रमण या वैक्सीन के जरिए इम्युनिटी हासिल कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक संक्रमितों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन विशेषज्ञ इसे लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।

इम्युनिटी को चकमा देने की क्षमता
इस नए वैरिएंट में मौजूद म्यूटेशन इसे मौजूदा वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा से बच निकलने में सक्षम बना सकते हैं। फिलहाल इसके लक्षण पुराने कोरोना वायरस जैसे ही हैं, जैसे बुखार, थकान, बदन दर्द और गले में खराश। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह बच्चों, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए ज्यादा जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों ने बच्चों में इस वैरिएंट के संभावित खतरे को लेकर चेतावनी दी है। लीड्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर स्टीफन ग्रिफिन के अनुसार, पहले बच्चों के लिए वैक्सीन को वैकल्पिक रखने का फैसला दूरदर्शिता की कमी दर्शाता है। उनका कहना है कि पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए बच्चों के टीकाकरण पर अब ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि, फिलहाल यह वैरिएंट तेजी से फैलने वाली महामारी की लहर जैसा प्रतीत नहीं हो रहा, बल्कि धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लेकिन संक्रमण बढ़ने के साथ वायरस में नए म्यूटेशन की संभावना भी बढ़ जाती है, जो आगे चलकर गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं।

75 म्यूटेशन वाला नया खतरा
प्रारंभिक विश्लेषण में सामने आया है कि इस वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में करीब 75 म्यूटेशन हो चुके हैं, जिससे यह इम्यून सिस्टम के लिए नई चुनौती बन गया है। ईस्ट एंग्लिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पॉल हंटर के अनुसार, इसका यह मतलब नहीं है कि इससे गंभीर बीमारी या मृत्यु दर में स्वतः वृद्धि होगी। मुख्य सवाल यह है कि यह वैरिएंट सार्वजनिक स्वास्थ्य पर कितना असर डालता है।

क्या फिर जरूरी होगा वैक्सीनेशन
विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में वैक्सीनेशन की रफ्तार कम हो रही है, जो चिंता का विषय है। कोविड वैक्सीन ने गंभीर मामलों को कम करने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन इसकी प्रभावशीलता समय के साथ घटती है। ऐसे में जोखिम समूहों खासतौर पर बच्चों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को दोबारा वैक्सीन लेने की सलाह दी जा रही है।

अस्वीकरण: किसी भी बीमारी या टीकाकरण से संबंधित निर्णय लेने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading