यूपी: बिल्डरों की मनमानी खत्म; रेरा ने फ्लैट ट्रांसफर करने के नियम बदले

अब सिर्फ ₹1000 शुल्क देकर होगा फ्लैट ट्रांसफर

यूपी रेरा ने फ्लैट ट्रांसफर से जुड़े नियमों में अहम बदलाव करते हुए बिल्डरों की मनमानी पर लगाम लगा दी है। नए प्रावधान लागू होने के बाद अब बिल्डर ट्रांसफर के नाम पर मनचाही मोटी रकम नहीं वसूल सकेंगे, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और घर खरीदारों को राहत मिलेगी। नए नियमों के तहत, रक्त संबंधियों (ब्लड रिलेशन) के बीच फ्लैट ट्रांसफर पर अधिकतम 1000 रुपये का ही शुल्क लिया जाएगा। वहीं, परिवार के बाहर किसी अन्य व्यक्ति के नाम फ्लैट ट्रांसफर करने पर अधिकतम 25,000 रुपये तक की प्रोसेसिंग फीस निर्धारित की गई है। इस संबंध में यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने जानकारी दी।

अब तक देखने में आया था कि फ्लैट आवंटी की मृत्यु के बाद बिल्डर वारिसों से ट्रांसफर के नाम पर 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये प्रति वर्गफुट तक वसूली करते थे, जिससे कुल राशि 25 से 30 लाख रुपये तक पहुंच जाती थी। शिकायतों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जब आवंटी पहले ही फ्लैट की पूरी कीमत चुका चुका है, तो इस तरह की अतिरिक्त वसूली पूरी तरह अवैध है। इसी मनमानी को रोकने के लिए यूपी रेरा ने विनियम 47 में संशोधन किया है। संशोधित नियमों के अनुसार, अब उत्तराधिकार या हस्तांतरण के मामलों में प्रमोटर केवल निर्धारित प्रशासनिक शुल्क ही ले सकेंगे। यदि वारिस परिवार का सदस्य है, तो उसे मृत्यु प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी उत्तराधिकार प्रमाण पत्र और अन्य कानूनी वारिसों से अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करना होगा, जिसके बाद अधिकतम 1000 रुपये में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, परिवार के बाहर किसी अन्य व्यक्ति के नाम ट्रांसफर के मामलों में भी फीस की सीमा 25,000 रुपये तय की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऐसे मामलों में नया विक्रय अनुबंध या लीज एग्रीमेंट नहीं बनाया जाएगा, बल्कि केवल ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यूपी रेरा का यह फैसला उन हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो अब तक बिल्डरों की अवैध वसूली से परेशान थे। इस कदम से रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ने और उपभोक्ताओं के हितों की बेहतर सुरक्षा होने की उम्मीद है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading