अयोध्या: चंदा चोरी ने किया आस्था पर वार, मंदिर में घटने लगे श्रद्धालु, चढ़ावा भी हुआ कम

मंदिर ट्रस्ट लगातार यह दावा कर रहा है कि दान संग्रह और उसकी गणना की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है, हालांकि चल रहे विवाद के बीच श्रद्धालुओं के एक वर्ग में संदेह भी उभरने लगे हैं। दानराशि में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में कमी दर्ज की गई है। जहां पिछले कई महीनों तक हर महीने औसतन करीब सात करोड़ रुपये का दान प्राप्त हो रहा था, वहीं पिछले पखवाड़े में यह घटकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये तक सिमट गया है।

इसी बीच राम मंदिर की दानराशि में हेरफेर और गबन के आरोपों की जांच में जुटी एसआईटी की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही। ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी चढ़ावे में मिले जेवरातों का स्पष्ट और संतोषजनक हिसाब नहीं दे पा रहे हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि नकदी के साथ-साथ सोना, चांदी और हीरे जैसे कीमती आभूषणों में भी गड़बड़ी हो सकती है। एसआईटी की टीम सुबह से देर रात तक पूछताछ और साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

गुरुवार को केरल से अयोध्या पहुंचे ट्रस्ट पदाधिकारी अनिल मिश्रा से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। इसके अलावा गोपाल राव और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी विस्तृत सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों के अनुसार, नकदी के रिकॉर्ड में कई खामियां सामने आई हैं। उधर, जांच एजेंसियों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2021 से अब तक की गई भूमि खरीद से जुड़े दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है। दानराशि के उपयोग और जमीन खरीद के बीच संभावित संबंधों की पड़ताल के लिए विभिन्न स्तरों पर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। भूमि के मूल्यांकन, भुगतान प्रक्रिया और संबंधित पक्षों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस क्रम में तीन लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कुछ मामलों में बाजार मूल्य और खरीद मूल्य के बीच बड़े अंतर को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां भूमि खरीद से जुड़े दस्तावेजों, अनुमोदनों, भुगतान रिकॉर्ड और राजस्व अभिलेखों का मिलान कर रही हैं, साथ ही यह भी परखा जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया में तय नियमों का पालन हुआ था या नहीं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading