यूपी में धर्म परिवर्तन एवं निकाह के दबाव के चलते छात्रा ने फांसी लगाई

यूपी के संभल जिले में एक पॉलिटेक्निक छात्रा ने एक अन्य समुदाय के युवक द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां पॉलिटेक्निक की छात्रा की मोहल्ले के कासिम नामक युवक से दोस्ती थी, जिसके चलते उनके बीच बातचीत होती थी। इस दौरान कासिम ने छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और उस पर शादी करने का दबाव डालने लगा। जब कासिम की हरकतों से छात्रा परेशान हो गई, तो उसने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने कासिम को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। आखिरकार, परिजनों ने छात्रा का एडमिशन बदायूं के पॉलिटेक्निक में करा दिया, ताकि कासिम उसे परेशान न कर सके।
इसके बावजूद, कासिम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि कासिम बदायूं जाकर भी छात्रा को परेशान करता रहा और उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव डालता रहा। जब छात्रा ने निकाह से साफ इंकार कर दिया, तो 30 सितंबर को कासिम ने उसे रास्ते में रोककर जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद, बदायूं में रहने वाली छात्रा की मौसी ने 6 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही।
फिर, बीते दिन छात्रा ने संभल स्थित अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची, जहां छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छात्रा की आत्महत्या के बाद, परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी और कासिम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मृतका की मां का कहना है कि कासिम काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और धमकियां दे रहा था। उन्होंने बेटी को पढ़ाई के लिए दूर भेजा, लेकिन कासिम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा, जिसके चलते बेटी ने अपनी जान दे दी। मामले में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गुन्नौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बदायूं पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उससे पूछताछ जारी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading